Ketan Murder Case: सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ नया CCTV Video, मर्डर से एक दिन पहले ऐसे की थी प्लानिंग
Ketan Aggarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस से सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के खिलाफ पूरे देश में गुस्से का माहौल पनप उठा है। अब इस मामले में सिया और चेतन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

ये सीसीटीवी फुटेज केतन से मर्डर से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। इस फुटेज में सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज 17 जून का है, यानी हत्या से ठीक एक दिन पहले का है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिया और चेतन किसी कैफे जैसे जगह पर एक साथ बैठे हैं और लगातार कुछ डिस्कस कर रहे हैं। इस दौरान सिया ने चेतन का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों लगातार बातें कर रहे हैं। ये ही वो जगह है जहां दोनों ने मिलकर बेकसूर केतन के मर्डर की प्लानिंग को डिस्कस किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि सिया गोयल केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने और चेतन के रिश्ते में बाधा मानती थी। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि साजिश के तहत सिया घूमने के बहाने केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई। बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया और दोनों ने मिलकर कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
संदेह के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने और सिया ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि चेतन से मिली जानकारी के आधार पर सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications