शादी का कार्ड या खजाना! 3 KG चांदी से जड़ा बेटी के ब्याह का निमंत्रण, कार्ड की कीमत जान चकरा जाएगा सिर...

भारत में हर पिता अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ प्रयास करता ही रहता है, लेकिन फिलहाल तो जयपुर के एक ज्वैलर्स ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए एक ऐसा अनोखा कार्ड बनवाया जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। आइए जानते है इस अनोखे कार्ड के बारे में जिसे हर कोई चाहत है देखना।

silver wedding card

हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी खूब धूम धड़ाके से हो और उसकी शादी हर कोई याद रखे। इसी सोच के साथ जयपुर के शिव ज्वैलर्स ने भी अपनी बेटी कि शादी को और भी यादगार बनाने के लिए एक ऐसा काम किया है जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी बेटी की शादी की ओर खींच लिया है।

बता दें कि भारत में हर कोई अपनी शादी का कार्ड बड़ा ही सुन्दर चुनना पसंद करता है। मगर जयपुर के शिव ज्वैलर्स ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड 3 किलों शुद्ध चांदी से तैयार कराया है। जिसकी कीमत सुन आप हैरान रहा जाएंगे। आपको बता दें कि इस अनोखे कार्ड की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात तो यह है इस कार्ड को पूरा होने में लगभग 1 साल का समय लगा है।

जयपुर के शिव ज्वैलर्स का कहना है कि 'मैं चाहता था कि मेरी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हो और इस शादी को हर कोई याद रखे। मैंने सोचा जब पूरा परिवार सोने चांदी के कारोबार से जुड़ा है तो क्यों न अपनी बेटी की शादी का कार्ड भी कुछ अलग और खास होना चाहिए'

यह कार्ड पूरी तरह से चांदी के 128 टुकड़ों पर उकेरा गया है इस बॉक्सनुमा कार्ड कि खास बात यह है की इस पर 65 देवी देवताओं को बड़ी की खूबसूरती से नक्काशा गया है। वही इस कार्ड में दूल्हा दुल्हन का नाम, शादी की तारीख भी गोद कर लिखी गई है। यह बॉक्सनुमा कार्ड 8 गुना 6.5 इंच की साइज और 3 इंच की गहराई का कार्ड है। बता दें कि इस कार्ड को बनाने के लिए कारीगरों की एक खास टीम लगी थी। डिज़ाइन तैयार करने में कई महीने का समय लगा था। शुद्ध चांदी को ढालने और उसे सही आकार देने में विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X