शिखर धवन ने बाबा बागेश्वर के साथ जमकर खेला क्रिकेट, खूबसूरत नजारा देखने पहुंचीं गर्लफ्रेंड सोफी, VIDEO

Sikhar dhawan

Sikhar Dhawan Video Viral: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि शिखर धवन की पिछले कुछ दिनों से तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खास टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से दोनों के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं इससे यह तो कंफर्म हो चुका है कि शिखर धवन सोफी को ही डेट कर रहे हैं।

बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने मठ पहुंचें शिखर धवन
कई ट्रिप पर भी सोफी को शिखर धवन के साथ देखा जाता है। ऐसे में हाल ही में एक तस्वीर और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख फैन्स हैरान रह जाते हैं। बता दें कि शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी के साथ बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि शिखर धवन बालाजी सनातन मठ मुंबई पहुंचे वहां उन्होंने बालाजी सरकार का आशीर्वाद लिया। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें मंच पर बुलाकर उनकी तारीफ की। बता दें कि शिखर धवन ने जरूरत मंद बच्चों के लिए योगदान दिया था जिसके लिए बाबा ने उनकी तारीफ की थी।

गर्लफ्रेंड सोफी के साथ पहुंचे शिखर धवन
बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिखर धवन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि जहां सोफी ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहने हुए है। तो वहीं शिखर ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट जींस पहने दिख रहे हैं।

बाबा बागेश्वर ने किया शिखर धवन को पहली बॉल पर बोल्ड
बता दें कि इस तस्वीर के साथ ही शिखर धवन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन बाबा बागेश्वर के साथ मिलकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। पहले शिखर धवन ने बल्लेबाजी की और धीरेंद्र शास्त्री ने गेंद फेकी, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री की पहली ही बॉल पर शिखर धवन आउट हो जाते हैं। जिसके बाद शिखर धवन बाबा के पास आते हैं और कहते हैं कि यह तो नो बॉल थी ना। बता दें कि शिखर धवन और बाबा बागेश्वर का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X