Fact Check: कियारा-सिद्धार्थ ने किया बेटी का ग्रैंड वेलकम, फंक्शन की तस्वीरों में दिख गई बच्ची की एक झलक

Sidharth Malhotra and kiara Advani Viral Photos: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। क्योंकि हाल ही में कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। 15 जुलाई को कपल के घर में किलकारियां गूंजी थीं। फैन्स तो दोनों की बेटी की एक झलक देखने को बेताब थे, लेकिन कपल ने अभी तक ना तो खुद की और ना ही बेटी की कोई भी तस्वीर शेयर की है।
वायरल हुईं ग्रैंड पार्टी की तस्वीरें
बता दें कि कुछ दिनों पहले कियारा आडवाणी के घर पर बेटी के आने की खुशी में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के दौरान कई गेस्ट आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से भी लोग शामिल हुए थे। बेटी के स्वागत की खुशी में कियारा और सिड ने गुब्बारों और फूलों से घर सजवा दिया था। बेटी के लिए तमाम खिलौने और गिफ्ट की लाइन लगा दी गई थी।
इन सभी बातों को सुन फैन्स काफी खुश हुए, लेकिन बच्ची की तस्वीरें फैन्स फिर भी नहीं देख पाए। आपको बता दें कि हाल ही में फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फंक्शन में अपनी नन्ही परी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। कपल का एक खूबसूरत बॉन्ड इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे कपल
जहां सिद्धार्थ ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी बेबी पिंक लहंगा पहने दिख रही हैं। तीनों की यह खूबसूरत तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही है। बता दें कि फैन्स तो इन तस्वीरों को देख कपल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। साथ ही में बच्ची की तस्वीरें देखकर फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
क्या है तस्वीरों की सच्चाई
कियारा-सिद्धार्थ और उनकी बेटी की वायरल हो रही तस्वीरें रियल नहीं हैं बल्कि AI द्वारा जनरेट की गई हैं। भले ही तीनों की यह तस्वीरें AI की हैं, लेकिन फैन्स इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि कियारा की बेटी कितनी क्यूट होगी।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो/वीडियो का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications













