कौन हैं श्याम शरण बाबा? जिनमें भक्तों को नजर आते हैं भोलेनाथ, प्रेमानंद जी महाराज से है खास रिश्ता!
Who Is Shyam Sharan Baba: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अभी के समय में प्रेमानंद जी महाराज एकांतवास में है। उन्होंने खुद कहा कि यह वह सभी के लिए कर रहे हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के पांच शिष्य
लेकिन अब इसी बीच श्याम शरण बाबा भी काफी चर्चा में आ गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार वह कौन है? तो आपको बता दें कि महाराज जी के शिष्यों की संख्या काफी बड़ी है लेकिन उनके पांच सबसे ज्यादा लोकप्रिय शिष्य हैं। जिन्हें पांच पांडव के नाम से भी जाना जाता है। वह हमेशा प्रेमानंद जी महाराज की सेवा में समर्पित रहते हैं और हर रात परिक्रमा में उनके साथ में नजर आते हैं। इन्हीं पांच शिष्यों में श्यामशरण बाबा भी है।
प्रेमानंद जी महाराज के भतीजे हैं श्याम शरण बाबा
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि श्याम शरण बाबा का प्रेमानंद जी महाराज से सिर्फ शिष्य का ही रिश्ता नहीं है बल्कि वह परिवार से जुड़े हुए हैं। रिश्ते में प्रेमानंद जी महाराज के श्याम शरण बाबा भतीजे लगते हैं। दोनों का जन्म एक ही परिवार में हुआ और इसी के चलते श्यामशरण बाबा भी प्रेमानंद जी महाराज के नक्शे कदमों पर चले। पहले वह सेवा में नौकरी करते थे और फिर गुरु सेवा के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी।
भोलेनाथ की दिखती है झलक
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि वृंदावन में श्यामशरण बाबा को देखकर लोगों को भोलेनाथ की उनमें झलक दिखाई देती है। उनका स्वरूप और उनके चेहरे पर जो तेज है, उसे देखने के बाद में लोगों को भगवान महादेव की झलक दिखाई देती है। इसी के चलते उन्हें भक्तों के बीच में काफी सम्मान भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications