बाथरूम साफ करने के इतने पैसे.. पॉकेट मनी के बदले बेटी से घर के काम करवाती थी ये मशहूर एक्ट्रेस?

Shweta Tiwari

Famous Actress On Her Daughter Upbringing- अक्सर स्टार्स अपने बच्चों की परवरिश पर बात करते हैं। कई बार देखा जाता है कि पैसों की अहमियत बताने के लिए स्टार्स अपने बच्चों को बस से स्कूल भेजते हैं, कुछ स्टार्स आम लोगों की तरह रहना सिखाते हैं।

लेकिन अब जिस एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है। मशहूर एक्ट्रेस पॉकेट मनी देने के बदले अपनी बेटी से घर के काम करवाती थी। इस लिस्ट में किचेन के काम लेकर टॉयलेट क्लीनिंग तक शामिल है। एक्ट्रेस ने ये राज एक पॉडकास्ट में खोला है और सभी दंग रह गए हैं। हालांकि इस एक्ट्रेस की बेटी भी अब स्टार बन चुकी है।

श्वेता तिवारी हैं वो एक्ट्रेस

जी हां, अपनी बेटी को खर्च के पैसे देने के बदले श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) उनसे काम करवाती थी। पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने इसको लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन श्वेता ने हर्ष लिंबाचिया और भारती से बात करते हुए सारी पोल पट्टी खोस डाली है। श्वेता ने कहा कि पॉकेट मनी से ज्यादा जब वो पैसे मांगती थी तो घर का काम करवाया जाता था।

श्वेता बोलीं, ''मैं उसको बोलती थी कि तुम्हारा ये 25 हजार का है, अगर 25 से 30 गया तो वो 5 हजार में घर के काम करके वसूलूंगी। उसकी पूरी लिस्ट थी। अगर तुम अपना बाथरूम साफ करोगी तो 1000 रुपए, बेड साफ करोगी तो 500 रुपए, बर्तन करोगी तो 1000 रुपए। तो ऐसा करते वो कभी कभी एक्स्ट्री कर लेती थी कि मैं वहां जाने वाली हूं तो ये लिख लो कि मैने इतने ये ये काम किए हैं।''

श्वेता तिवारी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि श्वेता तिवारी काफी मशहूर टीवी एक्ट्रेस रहीं हैं लेकिन उनकी बेटी पलक ने सीधे फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की है। पहले बार वो सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं। हालांकि अभी भी उनको सोलो एक बड़ी हिट की तलाश है।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tiwari palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X