फैन ने श्लोका मेहता को पकड़ाया फोन और बना दिया कैमरामैन, खुद मुकेश अंबानी के साथ देने लगी पोज

shloka mehta Mukesh ambani

Shloka Mehta Mukesh Ambani Video- अंबानी परिवार को पूरी दुनिया किसी स्टार से कम नहीं समझती है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं और लोग उनको पसंद करते हैं।

साथ ही उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस परेशान रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी श्लोका मेहता नजर आ रही हैं। मुकेश अंबानी की एक महिला फैन ने उनके साथ तस्वीर क्लिक करवाना चाहा तो मुकेश रुक गए। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा।

उस फैन ने किसी और को नहीं बल्कि श्लोका मेहता को अपना मोबाइल दिया और कहा कि वो उन दोनों की तस्वीरें क्लिक कर दें। जिनके चारों तरफ नौकरों की लाइन लगती है वो श्लोका मेहता मुस्कुराते हुए उस लड़की की तस्वीर अपने ससुर जी के साथ क्लिक करती दिख रही हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग श्लोका की तारीफ कर रहे हैं। श्लोका ने काफी खुशी खुशी ये काम किया था। मुकेश अंबानी इस मौके पर सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं और वो जैसे ही आते हैं एक लड़की उनको रास्ते में रोत लेती है। श्लोका के मेहता के अलावा उनकी देवरानी राधिका मर्चेंट भी काफी चर्चा में रहती है लेकिन काफी समय से उनको लेकर किसी तरह की कोई अपडेट सामने नहीं आई है। राधिका के फेस पर कुछ समस्या हुई थी जो कि फिलहाल सही है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जीरो एटीट्टयूड... वही आदर्श व्यक्तित्व है।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही अच्छी स्माइल है।'' एक ने लिखा, ''मुकेश काका भइया क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''मैम जैसा कोई नहीं बहुत सम्मानित महिलाएं।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही अच्छा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि मुकेश अंबानी की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shloka mehta mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X