..................... Shloka Ambani energetic Dance in friends wedding, Nita Ambani Shocked Throwback Trending video - Hindi Filmibeat

अनंत अंबानी की शादी से ज्यादा अपने दोस्त की शादी में नाचीं श्लोका अंबानी, डांस देख हैरान रह गईं नीता अंबानी

Shloka Ambani

अंबानी परिवार और अंबानी परिवार की बहुएं खास तौर पर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। नीता अंबानी जहां अपने फैशन अपने बिजनेस आइडिया और फिटनेस की वजह से हेडलाइन में रहती हैं। वहीं छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं बात बड़ी बहू की करें तो अकसर श्लोका अंबानी को आकाश के साथ देखा जाता है। जब से राधिका की शादी हुई है तब से अधिकतर इवेंट में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ही साथ में शिरकत करती हैं।

दोस्त की शादी में श्लोका ने किया जमकर डांस

लेकिन हाल ही में श्लोका अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्लोका अंबानी ऑरेंज और हरे रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। बालों में गजरा और हल्का मेकअप किए श्लोका अपनी दोस्त की शादी में पहुंच जाती हैं, लेकिन इस शादी में जाकर श्लोका ना सिर्फ फोटो खिंचवाती हैं और खाना खाकर चली आती हैं। बल्कि श्लोका अंबानी एंट्री करते ही फुल एनर्जी डांस करना शुरू कर देती हैं। श्लोका के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।

इंटरनेट पर छा गया वीडियो

श्लोका अंबानी इस शादी में रौनक जमाती दिख रही हैं वह शादी में चार चांद लगा देती हैं, लेकिन जितना डांस वह अपने दोस्त की शादी में कर रही हैं उतना उन्होंने खुद के देवर अनंत की शादी में नहीं किया था। श्लोका के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोस्त की शादी की इतनी खुशी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अनंत की शादी में जिम्मेदारियां होंगी एंजॉय कैसे ही कर पातीं, लेकिन दोस्त की शादी में रंग जमा दिया। बता दें कि श्लोका का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X