सरकारी अस्पताल बना 'क्लब', ड्यूटी रूम में लड़की के साथ ये हरकत कर रहे थे डॉक्टर साहब, Video देख भड़के CMO

Doctor dance with Girl in Duty Room: सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले वीडियोज की कमी नहीं है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है जिसको देखकर लोगों की आंखों को यकीन नहीं होता है।
एक ऐसा ही वीडियो शामली के सरकारी अस्पताल से वायरल हो रहा है जिसमें कार्यरत डॉक्टर साहब ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वो अब सवालों के घेरे में खड़े हो गए हैं। ड्यूटी रूम से वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग डॉक्टर को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं और कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
लड़की के साथ दम दम मस्त...
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर साहब लड़की के साथ अपना पद और मर्यादा सब भूलकर मस्त हो गए है। शर्टलेस डॉक्टर साहब ने पैंट और सैंडो बनियान पहनी है। बैकग्राउंड में दम दम मस्त है गाना बज रहा है और डॉक्टर साहब एक लड़की के साथ ठुमके लगा रहे हैं।
डांसिंग डॉक्टर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बार बार इसको देख रहे हैं। डॉक्टर साहब का नाम अफकार सिद्दीकी है और अब उनपर कार्यवाही की मांग हो रही है। कभी वो लेटकर स्टेप्स करते हैं तो कभी खड़े होकर ठुमके लगाते हैं।
कौन ये लड़की?
बता दें कि डॉक्टर साहब जिस लड़की के साथ ठुमके लगा रहे हैं वो ना तो कोई स्टाफ है और ना ही उनकी दोस्त है। लड़की उनकी होने वाली बीवी है और दोनों की मंगनी हो चुकी है। मंगेचर के साथ डॉक्टर साहब का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अस्पताल से वीडियो सामने आया है बल्कि इसके पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह के ऐसे वीडियोज दिख चुके हैं। लोग उनको ट्रोल करने के साथ साथ बचाव भी कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











