..................... Sheema Kermani, who promoted Bharatanatyam in Pakistan, was forcibly arrested by the police - Hindi Filmibeat

70 साल की हिंदू महिला के साथ पाकिस्तान में बर्बरता, जबरन ले गई पुलिस, क्या है पूरा मामला?

Sheema Kermani Viral Video: पाकिस्तान से अक्सर कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त वहां से एक हिंदू महिला शीमा करमानी का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक मशहूर भरत नाट्यम डांसर भी हैं और बच्चों को सिखाती है।

Sheema Kermani

इस वीडियो में पुलिस और कुछ महिलाओं के द्वारा उनको जबरन खींचकर ले जाया जा रहा है। सांस्कृति को लेकर वहां पर बवाल मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही हिंदू काफी गुस्से में है।

Also Read
बिगड़ते रिश्तों के बीच गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा दे डाली ऐसी वार्निंग, फैंस को नहीं होगा यकीन
बिगड़ते रिश्तों के बीच गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा दे डाली ऐसी वार्निंग, फैंस को नहीं होगा यकीन

वीडियो में सुना जा सकता है कि शीमा करमानी कह रही हैं कि वो 70 साल की हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पाकिस्तानी शास्त्रीय डांसर और महिला अधिकार कार्यकर्ता शीमा करमानी को सिंध पुलिस द्वारा जैसे गिरफ्तार किया गया वो हैरान करने वाला है।

क्या है कारण?

शीमा करमानी भरत नाट्यम जैसी चीजों को बढ़ावा देती हैं और ये बात पुलिस तो नागवार गुजरी है। कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तान में कलात्मक स्वतंत्रता, महिला अधिकारों और शास्त्रीय नृत्य संस्कृति को लेकर एक प्रेस कॉंफ्रेंस करने जा रहीं थीं जिसके बाद उनको इस तरह से पुलिस के द्वारा डिटेन किया गया। अब इस वीडियो के सामने आते ही उनके समर्थक सरकार और पुलिस का विरोध कर रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया ये हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहा है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर अब क्या हल सामने आता है। वीडियो में जिस तरह से शीमा करमानी को खींचकर कार में बिठाया जा रहा है वो काफी हैरान करने वाला है।

कमेंट्स कर रहे हैं

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इससे हमें पता चलता है कि वे घर पर अपने पिता और चाचाओं से क्या सीखते हैं।'' एक ने लिखा, ''इस सब के बीच वे भारत में असहिष्णुता को लेकर रोते-धोते रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''मैं एक मुसलमान होने के नाते भरतनाट्यम भी सीखता हूँ। सभी को सीखने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X