69 की उम्र में भी शशि थरूर का जलवा! सीनियर जर्नलिस्ट के साथ खिंचवाई ऐसी फोटोज कि हर जगह मच गई हलचल!

Shashi Tharoor Runjhun Sharma

Shashi Tharoor Runjhun Sharma viral photo: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनकी एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग 69 साल के इस नेता के स्टाइल और उनकी पर्सनैलिटी की फिर से तारीफ कर रहे हैं।

शशि थरूर की फोटो वायरल

वायरल तस्वीर में थरूर एक सिंगल-सीटर सोफे पर आराम से बैठे नजर आते हैं। उनके बिल्कुल पास आर्मरेस्ट पर मशहूर पत्रकार रुनझुन शर्मा बैठी दिख रही हैं। फोटो में रुनझुन का एक हाथ थरूर के कंधे पर और दूसरा उनके हाथ पर है। इस क्लोज एंगल ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाओं और फनी थ्योरीज को जन्म दे दिया। कुछ यूजर्स ने तो इसे 'मिस्ट्री वुमन मोमेंट' कहकर शेयर किया।

रुनझुन शर्मा, जो RT India की हेड ऑफ न्यूज हैं, उन्होंने खुद यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा, उन्होंने लिखा था- 'ब्रिटेन को एक मोटा-ताजा कॉलोनियल बिल भेजकर लौट आए हैं। इस बार मॉस्को में।'

इसके बाद एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने इस तस्वीर को मजेदार कमेंट के साथ शेयर किया और थरूर को 'एजलेस रोमांटिक इंडस्ट्रियलिस्ट ऑफ वोकैबुलरी' और 'वाई-फाई चार्म वाला चलता-फिरता थिसॉरस' बता दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शंस की लाइन लग गई।

कौन हैं रुनझुन शर्मा?

रुनझुन शर्मा एक जानी-मानी और बेबाक पत्रकार हैं। वह लंबे समय से मॉस्को में साउथ एशिया की अहम रिपोर्टर के तौर पर काम कर रही हैं और फिलहाल RT India की हेड ऑफ एडिटोरियल ऑपरेशंस हैं। हाल ही में उनके नेटवर्क को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पब्लिक सपोर्ट भी मिला, जिसके बाद RT ने एक स्पेशल इंडिया-ओनली आउटलेट शुरू किया है।

थरूर और रुनझुन शर्मा की चुप्पी

हालांकि फोटो को लेकर इंटरनेट पर हंसी-मजाक, मीम्स और चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अब तक न शशि थरूर और न ही रुनझुन शर्मा ने इस वायरल तस्वीर पर कोई बयान दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: shashi tharoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X