सिगरेट, शराब और वो पार्टी! शशि थरूर ने फिर बचने के लिए इस हसीना को बताया अपनी बेटी, जाने पूरा मामला

राजनेता शशि थरूर आए दिन कभी अपनी अंग्रेजी को लेकर तो कभी महिलाओं के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको शशि थरूर के एक ऐसे ही थ्रोबैक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। ये मामला है कि शशि थरूर और सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा। महुआ ने कुछ ही दिनों पहले दूसरी शादी रचाई है जिसके कारण वो कभी विवादों में रही थीं।
कुछ समय पहले महुआ मोइत्रा और शशि थरूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं, जिनमें अलग अलग दलों के ये दोनों सांसद एक डिनर पार्टी में नजर आ रहे थे। तस्वीरों में कई लोग हाथ में शराब का गिलास और होंठों पर सिगार लिए 'चियर्स' करते दिखे, जिसे देखकर कुछ लोगों की आंखें भर आईं। इस पर अलग अलग वर्गों से प्रतिक्रियाएं सामने आईं और शशि थरूर ने भी इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी थी।
शशि थरूर ने किया खुलासा
इसे उन्होंने घटिया राजनीति करार दिया। पूरी घटना पर बात करते हुए शशि थरूर ने बताया, "ये तस्वीरें दरअसल जन्मदिन की पार्टी की हैं, लेकिन इन्हें तोड़-मरोड़कर ऐसे पेश किया जा रहा है मानो कोई गुप्त बैठक हो रही हो।"
'वह मेरे लिए बच्चे जैसी है'
जब दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया और वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रियाओं का जिक्र आया, तो थरूर ने कहा, "महुआ मुझसे काफी छोटी हैं और मैं उन्हें हमेशा एक बच्चे की तरह देखता हूं। उस दिन उनका जन्मदिन था। शायद मुझे उन्हें बच्चा नहीं कहना चाहिए, लेकिन मेरी नजर में वह बच्चे जैसी ही हैं। वह मुझसे करीब 20 साल छोटी हैं।"
उस रात पार्टी में क्या हुआ?
शशि थरूर ने बताया, "उस दिन महुआ का जन्मदिन मनाया जा रहा था और पार्टी में हम कुल 15 लोग मौजूद थे। मेरी बहन भी वहां आमंत्रित थी। लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर तस्वीरों को क्रॉप कर इस तरह पेश किया कि मानो यह कोई निजी मुलाकात हो। अगर वाकई यह निजी बैठक होती, तो फिर हम दोनों की तस्वीर किसने खींची? यह वास्तव में स्पष्ट नहीं है। दरअसल, वह सिर्फ उनका जन्मदिन था।"
शशि थरूर का कहना ध्यान नहीं देते
कांग्रेस सांसद ने साफ किया कि वह ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते और जनता की सेवा में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, "वे इस मुलाकात को निजी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर यह सचमुच निजी होती, तो तस्वीर खींचा किसने?" महुआ मोइत्रा ने भी पहले कहा था कि बीजेपी की ट्रोल टीम द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की जा रही उनकी कुछ निजी तस्वीरें देखकर उन्हें हंसी आती है।
महुआ मोइत्रा का भी पलटवार
कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीरों को जानबूझकर क्रॉप करके सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यही नाराज़गी शशि थरूर के बयान में भी झलकी। महुआ का कहना है कि पार्टी में उनके और थरूर के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने सिगरेट पीने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें तंबाकू से एलर्जी है और उन्होंने सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हाथ में सिगरेट ली थी।
शशि थरूर का बयान यह घटिया राजनीति है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के साथ उनकी तस्वीरों को फैलाने की निंदा करते हुए इसे घटिया राजनीति बताया। वहीं, महुआ मोइत्रा ने भी इन तस्वीरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर इन्हें वायरल करने के लिए बीजेपी की ट्रोल सेना को जिम्मेदार ठहराया।


Click it and Unblock the Notifications


















