'शास्त्र पढ़कर भी लोग मूर्ख होते हैं..' शंकराचार्य ने रामभद्राचार्य को दिया करारा जवाब? प्रेमानंद जी पर..

Shankaracharya

Shankaracharya on Rambhadracharya- इस वक्त संत भी आपस में काफी बुरी तरह से भिड़े हैं। कभी कोई किसी पर टिप्पणी करता है तो कभी कोई किसी पर। इसकी शुरुआत जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की थी और प्रेमानंद जी महाराज को लेकर कई बातें कहीं थीं।

साथ ही चैलेंज किया था कि वो संस्कृत के एक श्लोका का अर्थ नहीं बता पाएंगे। हालांकि बाद में विवाद को बढ़ता देख उन्होने सफाई दी थी और कहा था कि उनका अर्थ गलत नहीं था।

लेकिन रामभद्राचार्य को लेकर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य ने हमला बोला है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि निश्चित ही रामभद्राचार्य के भक्तों को बुरा लगने वाला है।

क्या बोले शंकराचार्य?

ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य ने रामभद्राचार्य को लेकर कहा, ''आप कहते हैं मैने ग्रंथ पढ़े हैं। तो ग्रंथ में ही तो लिखा है कि जो विकलांग है वो सन्यास का अधिकारी नहीं है। आपने ये पंक्ति नहीं पढ़ी? अगर पढ़ी होती तो उसका पालन करते। आप कहते हैं मैं तो सन्यासी हूं, क्या पढ़ा है आपने।'' संस्कृत का एक श्लोक बोलते हुए शंकराचार्य ने कहा, ''हमारा शास्त्रों में साफ लिखा है कि शास्त्र पढ़कर भी लोग मूर्ख होते हैं। जो क्रियावान है वही विद्वान है। शास्त्र में जो लिखा है, उसका जो अपने जीवन में पालन करेगा वो विद्वान कहा जाएगा। शास्त्र पढ़ा और पढ़कर के आपने उसको जिया कहां, जो पढ़कर उसको जीता है और शिष्यों को बताता है तब वो आचार्य कहलाता है। जिसने जिया नहीं उसके पास सिर्फ शब्द हैं और शब्द मात्र से कोई विद्वान नहीं बनता है।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

शंकराचार्य के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अब गरदा उड़ेगा ना भैया।'' एक ने लिखा, ''आप जैसे ही संतो को भारत को आवश्यकता है गुरुदेव।'' एक ने लिखा, ''शंकराचार्य स्वामी जी ने आज आंखे खोल दी दुनिया की।'' एक ने लिखा, ''शंकराचार्य जी इसी मौके की तलाश में हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि शंकराचार्य का ये वीडियो shrijyotirmath के आधिकारिक पेज पर साझा किया गया है। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: video viral Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X