'धीरेंद्र शास्त्री राजनीतिक मोहरा..' हिंदू जोड़ो यात्रा पर भड़के शंकराचार्य, बागेश्वर बाबा को बताया एजेंट

Shankaracharya

Shankaracharya on Dhirendra Shastri Yatra: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त हिंदू जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे हैं और कई लोग उनसे जुड़ रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य हर जाति के हिंदुओं को एक साथ लाना है। हालांकि इस यात्रा को अलग अलग लोग अपने नजरिए से देख रहे हैं।

किसी का कहना है कि ये धर्म के लिए है तो किसी का मानना है कि वो राजनीति कर रहे हैं। अब इसको लेकर आदिगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खुलकर बात की है और कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजनीतिक मोहरा बन गए हैं। उन्होने कई ऐसी बातें की जो कि सामने आकर लोगों को हैरान कर रही हैं।

राजनीतिक मोहरा हैं धीरेंद्र शास्त्री

आदिगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खुलकर यात्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर बयान दिया है। उन्होने कहा, ''धीरेंद्र शास्त्री को राजनीतिक मोहरा बनाया गया है। इसीलिए वो यात्रा कर रहे हैं और नारा क्या लगा रहे हैं? जात पात की करो विदाई, हिंदू हिंदू भाई भाई। यानि जात पात से बट रहे हैं, यही तो कह रहे हैं कि बटोगे तो कटोगे।

माने जात पात में बंटो क्योंकि दूसरी पार्टियां जो हैं वो जात पात की राजनीति कर रही हैं। तो वो कह रहे हैं कि जात पात में मत बंटो हिंदू हिंदू रहो ताकि वोट हमको मिले। जात पात में बंट जाते हो तो कुछ हिंदुओ का वोट हमको मिलता है कुछ उस पार्टी को मिल जाता है। इसी बात को पुख्ता करने के लिए वो सड़क पर उतरे हुए हैं। इसका मतलब ये है कि राजनीतिक शक्ति के एजेंट के रूप में वो काम कर रहे हैं। हिंदू का नाम लेते ही आप जाति पूछेंगे ही, तभी तो आगे बात होगी।''

क्या बोले लोग?

आदिगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''एकदम सही बात है।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो शर्म करो।'' एक ने लिखा, ''भाजपा का एजेंट है बागेश्वर बाबा।'' एक ने लिखा, ''आप जैसे लोग सनातनियों को एक नहीं होने देंगे।'' एक ने लिखा, ''अगर पाप लगने का डर नहीं होता तो गाली बहुत देता इनको।'' आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: dhirendra shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X