असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? वीडियो ने काटा बवाल, दिया ये बयान

Shankaracharya support Asaduddin Owasi: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन(AIMIM) जो कि एक राजनीति पार्टी है और इसके सदन असदादुद्दीन ओवैसी हैं। उनको लेकर खबर आ रही है कि इस बार बिहार के चुनाव में वो बड़ा धमाका कर सकते हैं।
ऐसे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम भी उनसे जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि वो ओवैसी को सपोर्ट कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद खुद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रिएक्ट किया है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।
ओवैसी को समर्थन पर क्या बोले शंकराचार्य?
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''हमने ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाने की बात यूं कही, हमने उदाहरण दिया कि हम किसी से परहेज नहीं करते हैं। लोग तो कह रहे थे कि आप भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों का समर्थन करने के लिए ये यात्रा कर रहे हैं। तो हमको उस बात को स्पष्ट करना था कि ऐसा नहीं है, हमारे लिए कोई भी पार्टी पराई नहीं है। जो गऊ रक्षा के लिए खड़ा हो उसको हम अपनाने के लिए तैयार हैं। बीजेपी सत्ता में है लेकिन गऊ रक्षा के लिए कुछ नहीं कह रही है। जो पार्टियां विपक्ष में है वो कह सकती हैं कि सत्ता में आने के बाद हम करेंगे, वो भी नहीं कह रही हैं। हमने इसलिए कहा, अगर ओवैसी कहे कि गाय हमारी माता है तो उसके लिए हम चलने को तैयार हैं। मेरे कहने का उद्देश्य यही था कि जो गऊ माता के साथ है उसके साथ हम हैं।''
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि शंकराचार्य अक्सर अपनी बातें कहते रहते हैं और वीडियो के जरिए खबरों में रहते हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications