विवाद के बीच शाहरुख खान ने पाकिस्तान में किया कॉल? पॉडकास्ट के दौरान फैन को दिया सरप्राइज, क्या है सच्चाई!

Shahrukh Khan Pakistani Podcast: पाकिस्तानी शोज और पॉडकास्ट में जिस तरह की बचकाना हरकतें होती हैं वो हमेशा इंडिया में हंसी के पात्र बनते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सीधे पाकिस्तान से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में बात कर रही हैं लेकिन उनमें से एक शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है। अचानक पॉडकास्ट की होस्ट का फोन बजता है और वो कहती है कि आपके लिए एसआरके (शाहरुख खान) का कॉल आ रहा है।
इसके बाद वो फोन स्पीकर पर डालती है और सामने शाहरुख की आवाज आती है। शाहरुख खान इस दौरान लगातार अपनी फिल्मों के डायलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं।
क्या बोले शाहरुख खान?
शहजादी नाम की इस महिला फैन ने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं तो सामने से आवाज आई, ''राहुल नाम तो सुना ही होगा।'' महिला को यकीन नहीं होता और पूछती है आप एसआरके बात कर रहे हैं सच में? सामने से आवाज आती है, ''हां मेरा नाम शाहरुख खान है।'' सामने से फिर आवाज आती है, ''आपकी लाइफ के 5 मिनट भी नहीं मिल सकते हैं मुझे क्या?'' महिला खुश हो जाती है और कहती है कि, ''आपको पता नहीं है कि मैं आपकी कितनी बड़ी फैन हूं।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मजे ले रहे हैं क्योंकि जाहिर है कि वो आवाज शाहरुख खान की तो है लेकिन रिकॉर्डेड है।
शाहरुख खान के द्वारा कॉल किए जाने वाले इस दावे को लेकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तानी झूठ पर ही जीते हैं। किसी का कहना है कि वो शाहरुख खान ने नहीं तो किसी ने कहा कि हद होती है झूठ बोलने की। इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications