..................... Shahrukh Khan beats Salman, Hrithik and Aamir, superstars look so cute in AI childhood look! - Hindi Filmibeat

सलमान, ऋतिक और आमिर को शाहरुख खान ने दी मात, बेबी लुक में इतने क्यूट दिखते हैं सुपरस्टार्स!

Shahrukh khan aamir khan salman khan

Salman, Shahrukh and Aamir Childhood Look- सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन.. इनकी फिल्में देखकर बेशक आपको पता चलता है कि वो कितने सुंदर हैं। लेकिन बचपन में ये सितारे कैसे थे? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो अब ये संभव हो चुका है।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन सितारों का बचपन आपको नजर आएगा। उनकी वर्तमान शक्लों को बच्चों की तरह दिखाया गया है और लोग हैरान हो चुके हैं। दरअसल ये एआई की मदद से संभव हो पाया है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कौन सा सितारा बचपन में कैसा लगेगा सब कुछ आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

वायरल है वीडियो

इस वीडियो को the.aiengineer नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। सबसे पहले सुपरस्टार ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं जो कि बेबी लुक में बेहद प्यारे लग रहे हैं। उन्होने ब्लैक कलर की कृष वाली ड्रेस पहनी हुई है। इसके बाद आमिर खान को लगाने वाले लुक में देखा जा सकता है।

मासूम से आमिर खान स्टंप के पास बैठे देखा जा सकता है। वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की वर्दी में सलमान खान का दबंग लुक भी देखने को मिलेगा जिसमें वो क्यूट नजर आ रहे हैं। लोगों को काफी पसंद आए हैं। लेकिन शाहरुख खान की एक झलक आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है। उनका अंदाज देखकर आप उनके बेबी लुक पर भी फिदा होने वाले हैं।

लोगों कर रहे हैं कमेंट्स

इस एआई वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दरअसल मुझे एसआरके पसंद नहीं है लेकिन बेबी बॉय एसआरके बहुत प्यारा है।'' एक ने लिखा, ''निश्चित रूप से वर्कशॉप आवश्यकता है।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान बेहद क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''मुझे शुरुआत से ऋतिक को पसंद है लेकिन जब शाहरुख की एंट्री हुई तो ऋतिक के लिए सॉरी।'' इसके अलावा लोग हार्ट इमोजी भी साझा कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X