'मुझे सिर्फ एक बार प्यार हुआ है..' शादी के 10 साल बाद ये क्या बोल गए Shahid Kapoor? मचा बवाल, करीना कपूर..

shahid Kapoor mira Rajput kareena Kapoor

Shahid Kapoor react on first love- शाहिद कपूर ने भले ही मीरा राजपूत को अपना हमसफर बनाया है लेकिन उनका नाम करीना कपूर से जुड़ा था और काफी समय तक दोनों ने डेट किया था। इस बीच उनकी फिल्में भी आईं और कई बार साथ में स्पॉट भी किए गए थे।

बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हुआ और शाहिद कपूर की जिंदगी में मीरा राजपूत की एंट्री हुई थी। मीरा राजपूत फिल्म बैकग्राउंड से नहीं है और ये काफी चौकाने वाला था जब शाहिद ने मीरा से शादी की थी।

अब शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने साफ तौर पर कहा है कि उनको जिंदगी में सिर्फ एक बार प्यार हुआ है। इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है। हालांकि शाहिद कपूर ने किसको लेकर ये बात कही है?

शाहिद कपूर ने कह डाली ये बात?

शाहिद कपूर का ये वीडियो पुराना है और इस दौरान वो कृति सैनन के साथ नजर आ रहे हैं। फराह खान ने शाहिद से पूछा था, ''तुमको कितनी बार पहला पहला प्यार हुआ है।?'' शाहिद कपूर ने कहा, ''बस एक ही बार हुआ है और मेरी शादी हो चुकी है फराह, कहना क्या चाहती हो। मुझे सिर्फ एक बार प्यार हुआ है बाकी सब बकवास। गेट आउट।''

शाहिद कपूर का मतलब था कि उन्होने सिर्फ मीरा राजपूत से ही प्यार किया था और उनसे शादी कर ली। एक्टर की ये बात सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। इस बीच अरशद वारसी कहते हैं, ''हर शादीशुदा आदमी यही बात कहता है।'' अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को करीना कपूर याद आ गईं।

लोग कर कहे हैं ऐसे कमेंट्स

शाहिद कपूर के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''शाहिद की आखिरी पंक्ति दुखदायी है...।'' एक ने लिखा, ''एक ही बार हुआ है करीना से।'' एक ने लिखा, ''ओवर हो गया सर।'' एक ने लिखा, ''कितना झूठ बोलेगा।'' एक ने लिखा, ''करीना गेट आउट।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X