भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखे एक्स कपल शाहिद-करीना ? VIDEO देख खुश हुए फैन्स, बोले- आज भी जब दोनों...

Shahid Kareena Dance Video Fact Check : शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं दोनों की मजेदार जोड़ी और डायलॉग्स फैन्स का दिल जीत लेते थे।
फिल्म में काम करते-करते कब दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे इस बारे में दोनों को पता ही नहीं चला, लेकिन कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। तब से दोनों को कभी भी एक साथ नहीं देखा गया, लेकिन हाल ही में साल 2025 में हुए IIFA अवॉर्ड्स में दोनों को एक साथ बात करते कैमरे में कैद हुए। जिसके बाद फैन्स की खुशी के ठिकाने नहीं रहे। फैन्स ने जमकर दोनों की तारीफ की।
शाहिद-करीना भोजपुरी गाने पर डांस करते आए नजर
जब से दोनों एक साथ चर्चा में आए हैं तब से दोनों के नए पुराने वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद और करीना जैसे दिखने वाले कपल भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'प्यार केकरा से करबू...तोहरे से...' पर जमकर लिपसिंग कर शानदार एक्सप्रेशन दे रहे हैं। दोनों का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखे एक्स कपल शाहिद-करीना
क्या है वीडियो की सच्चाई
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है दोनों की जोड़ी आज भी बेस्ट है। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों तब भी परफेक्ट थे और आज भी। आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा कपल कोई शाहिद करीना का हमशक्ल नहीं है। बल्कि कपल ने अपने वीडियो को AI की मदद से शाहिद और करीना का फेस बना लिया है। जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह से AI वीडियो/फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications