..................... Shahid Afridi Once Had A Crush On His Teacher Married His Cousin Sister pakistan cricketer marry sister - Hindi Filmibeat

घरवालों ने बिना बताए इस टॉप क्रिकेटर का रिश्ता कर दिया था पक्का, फिर बहन से पैदा की चार बेटियां

Shahid Afridi पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शाहिद आफरीदी अक्सर किसी ने किसी वजह के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अपनी क्रिकेट को लेकर सुबह है अक्सर चर्चा में आते ही रहते हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी ज्यादा दिलचस्प है। उनकी लव स्टोरी और शादी का किस्सा जानकर आज भी लोग काफी ज्यादा हैरान रह जाते हैं।

Shahid Afridi

स्कूल में टीचर पर आ गया था दिल

शाहिद आफरीदी ने एक पुराने टीवी इंटरव्यू में अपने पहले प्यार का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे, तभी उन्हें पहली बार किसी से प्यार हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी टीचर थीं।

शाहिद आफरीदी ने हंसते हुए बताया था कि उस समय उनकी उम्र करीब 9 या 10 साल थी और उन्हें अपनी टीचर बेहद खूबसूरत लगती थीं। उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ बचपन का क्रश था, लेकिन उस समय उन्हें सच में लगता था कि उन्हें प्यार हो गया है।

मजाक-मजाक में तय हो गई शादी

शाहिद आफरीदी की शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी कजिन यानी मामा की बेटी नादिया से शादी की है। खबरों के अनुसार यह लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी। शाहिद आफरीदी ने खुद बताया था कि एक बार वह कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे थे। जाने से पहले उन्होंने मजाक में अपने पिता से कह दिया कि उनके लिए कोई लड़की ढूंढ लें। लेकिन उनके पिता ने इस बात को मजाक नहीं समझा। जब वो वापस लौटे, तो उनके पिता ने बताया कि उन्होंने उनके लिए रिश्ता तय कर दिया है। सबसे ज्यादा हैरानी उन्हें तब हुई जब पता चला कि उनकी होने वाली पत्नी उनकी कजिन नादिया हैं, जिन्हें वह बचपन से जानते थे।

शादी के अगले दिन ही खेलने चले गए मैच

शाहिद आफरीदी और नादिया की शादी 22 अक्टूबर 2000 को हुई थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद भी उन्होंने क्रिकेट को सबसे ऊपर रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के अगले ही दिन आफरीदी पाकिस्तान टीम के साथ मैच खेलने निकल गए थे क्योंकि उस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज चल रही थी।

दिलचस्प बात यह है कि शादी के बाद खेले गए पहले ही मैच में शाहिद आफरीदी ने शानदार प्रदर्शन किया। लाहौर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी लगाने के साथ 5 विकेट भी झटके थे। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

चार बेटियों के पिता हैं आफरीदी

शाहिद आफरीदी और उनकी पत्नी नादिया आज चार बेटियों के माता-पिता हैं। उनकी बेटियों के नाम अक्सा, अंशा, अज्वा और अस्मारा हैं। शाहिद आफरीदी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा लाइमलाइट में रखना पसंद नहीं करते।

क्रिकेट के साथ समाज सेवा में भी एक्टिव

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी शाहिद आफरीदी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। वह सोशल सर्विस में भी काफी एक्टिव हैं।उनका NGO Shahid Afridi Foundation शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करता है।

Read more about: shahid afridi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X