'शाहीन को बाहर निकालो..' इंडिया से हार के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी, दामाद पर बुरी तरह से भड़के
Shahid Afridi angry on Shaheen Shah: इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हुए मैच में इंडिया को जीत हासिल हुई और एक बार फिर से पाकिस्तान काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है।

जिस तरह का खेल हुआ उससे साफ है कि किसी फॉरमेट में इंडिया और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं है। इस वक्त जो वीडियोज सामने आ रहे हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं खुद शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन शाह पर गुस्सा निकाला है।
पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए शाहिद अफरीदी बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि, शाहीन को भी पाकिस्तानी टीम से बाहर निकालना चाहिए।
क्या क्या बोले शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने बुरी तरह से हार के बाद के कहा, ''अगर मैं डिसीजन लेना चाहूं तो मैं बाबर को भी बाहर बिठाऊं, शाहीन को भी बाहर बिठाऊं और शादाब को भी बाहर बिठाऊं। नए लड़कों को खिलाऊं उनको चांस दूं और नमीबिया से जो मैच है हमारा इन्ही के खिलाफ मैं उनको कॉंफिडेंस भी दूं और उन्ही को खिलाऊं। क्योंकि हम सब इतने अर्से से देख रहे हैं कि ये खेले जा रहे हैं, खेले जा रहे हैं। जहां हम उम्मीद करते हैं कि इस टीम के खिलाफ ये अच्छा परफॉर्म करेंगे इतने सीनियर खिलाड़ी हैं तो अगर वो नहीं खेल पा रहे हैं तो उनको खिलाएं जो जूनियर बाहर बैठे हैं।'' शाहिद अफरीदी इस तरह से भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहिद के अलावा शोएब अख्तर भी पाकिस्तानी टीम को लगातार क्रिटिसाइज कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों का हैरान करने वाला रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''सर, आप लोग स्किल और मेहनत पर काम करो जितना प्रोसेस होगा जब रिजल्ट आएगा।'' एक ने लिखा, ''आपकी वजह से वो अंदर बैठा है भाई।'' एक ने लिखा, ''आपकी बारी में भी वेसे यही हाल था।'' एक ने लिखा, ''लाला की बात ठीक है इस सबको बाहर कर दो।'' एक ने लिखा, ''बेटी का घर खराब मत करो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











