कितने अमीर हैं शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी ? एक इवेंट में जाने का लेते हैं इतना रुपया

Shah rukh khan lookalike Ibrahim qadri

बॉलीवुड के किंग खान कहने जाने वाले शाहरुख खान अपने अंदाज और अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बना लेते हैं बता दें कि शाहरुख खान के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैन्स हैं। किंग खान के फैन्स उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। एसआरके की एक झलक पाकर लोग दीवाने हो जाते हैं। यही वजह है कि शाहरुख खान के कई हमशक्ल हैं, लेकिन इतने हमश्कल होने के बाद भी लोग किंग खान के एक ऐसे हमशक्ल के पीछे भागते हैं जो हूबहू एसआरके जैसे ही दिखते हैं। दोनों में बस 19-20 का ही फर्क है। कई बार तो लोग खुद ही हैरान हो जाते हैं कि आखिर दोनों कैसे एक जैसे दिख सकते हैं।

हूबहू SRK की कॉपी हैं इब्राहिम कादरी

हम बात कर रहे हैं पॉपुलर आर्टिस्ट इब्राहिम कादरी के बारे में। जी हां, इब्राहिम कादरी ने आज अपनी पहचान शाहरुख खान के हमशक्ल से बना ली है। दोनों की शक्लें इतनी मिलती हैं कि जो लोग भी शाहरुख को नहीं बुला पाते हैं अपने इवेंट में तो वह इब्राहिम कादरी को बुला लेते हैं। बता दें कि आज इब्राहिम कादरी काफी पॉपुलर हो गए हैं। उनकी पॉपुलेरिटी की वजह से ही उनकी रकम भी बढ़ती जा रही है। चलिए जानते हैं कि इब्राहिम कादरी एक इवेंट में जाने का कितना चार्ज करते हैं।

कितनी है इब्राहिम कादरी की फीस

इब्राहिम कादरी के एक इवेंट में जाने की फीस की बात करें तो इब्राहिम कादरी एक इवेंट का 3 से 5 लाख और इवेंट अगर अधिक देर का है तो वह उसके भी पैसे बढ़ा देते हैं। इब्राहिम कादरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि वह 5 लाख तक के इवेंट करते हैं। उन्हें लोग कम ही अफॉर्ड कर पाते हैं, और जो लोग उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं तो शाहरुख के जैसे और दिखने वालों को बुला लेते हैं।

एक मैच ने बदली किस्मत

दरअसल इब्राहिम कादरी पहले होर्डिंग पेंटर थे, लेकिन एक आईपीएल मैच के बाद उनकी किस्मत बदल गई क्योंकि जब उन्हें वहां स्पॉट किया गया तब वह शाहरुख खान की तरह हाव भाव करते दिखे जिसकी बाद से लोग उन्हें पसंद करने लगे और फिर इब्राहिम कादरी की पॉपुलेरिटी बढ़ने लगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X