पहलगाम के बाद पीएम मोदी का बड़ा फैसला, चारों बच्चों और सचिन की बेटी के साथ पाकिस्तान जाने पर मजबूर सीमा हैदर!

Seema Haider Back To Pakistan: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चली सीसीएस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें सीमा हैदर पर एक बार फिर से टिक गई हैं। लोगों का मानना है कि सीमा हैदर और उनके बच्चों को भी पाकिस्तान वापस भेद दिया जाना चाहिए।
भारत सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है। सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया है। अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई कड़े फैसले किए हैं। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है। तो क्या अब सीमा हैदर भी अपने सभी पाकिस्तानी बच्चों के साथ भारत छोड़ने पर मजबूर हो गई हैं?
सीमा हैदर की पाकिस्तान वापसी पक्की?
अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर है। इधर, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर यह भी लिख रहे हैं, 'सीमा हैदर को पाकिस्तान शायद ही जाना पड़े। पहली वजह यह बताई जा रही है कि भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते देश में आई थी। वीजा लेकर नहीं। दूसरी बात यह है कि सीमा हैदर भारतीय नागरिक सचिन की पत्नी बन चुकी हैं और सचिन से एक बच्चा भी है। सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास को लेकर मामला कोर्ट में विचारधीन है। ऐसे में उस पर कार्रवाई फिलहाल नहीं होगी।'
भारतीय नागरिकता लेना चाहती हैं सीमा हैदर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर भारत बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के पहुंची थीं और उनका मामला अभी कोर्ट में लंबित है। एक तथ्य यह भी है कि सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली है। ऐसे में अगर यूपी सरकार इस मामले में सीमा हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दायर करती है तो उन्हें बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के भारत आने पर सजा भी हो सकती है या फिर वापस भी भेजा जा सकता है। हालांकि, सीमा हैदर भारतीय नागरिकता लेने की इच्छा भी जता चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











