..................... Seema Haider's new home visit, Said maid initially spoiled her habits, but now she's gone - Hindi Filmibeat

कैसा है सीमा हैदर का नया घर? कामवाली ने पहले बिगाड़ी आदत अब हो गई गायब, ऐसे कर रही हैं मैनेज!

Seema Haider New Home Visit: सीमा हैदर इस वक्त काफी खुश हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कमाई से पति के साथ मिलकर नया घर बनवाया है और उसमें शिफ्ट भी हो गई हैं। पाकिस्तान से भागकर जब वो इंडिया आईं थीं तो सचिन मीणा एक छोटे से घर में अपने परिवार के साथ रहते थे।

Seema Haider

अब सीमा हैदर ने अपने नए घर में प्रवेश के बाद एक वीडियो पोस्ट किया है और पूरा घर दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने शानदार व्लॉगिंग भी है। कैसा है सीमा हैदर का घर? दरवाजे से लेकर बेडरूम और बाथरूम किचन तक सीमा हैदर ने एक वीडियो साझा किया है। इस दौरान वो कई तरह की बातें कर रहे हैं।

सीमा हैदर अपने नए घर की सफाई कर रहीं थीं और कहा कि इतना सब करने के साथ साथ यूट्यूब को संभालना काफी मुश्किल होता है। बता दें कि सीमा हैदर इस वक्त 6 बच्चे पाल रहीं हैं जिसमें से 4 पाकिस्तान पति से हैं और दो सचिन मीणा के हैं।

घर दिखाते हुए क्या बोलीं सीमा हैदर?

सीमा हैदर का नया घर अच्छा है और धीरे धीरे उसमें और काम करवाने वाली हैं। सीमा हैदर ने वीडियो के शुरुआत में कहा, ''राम राम दोस्तों मेरी जिंदगी आजकल बहुत मुश्किल चल रही है पूछो क्यों? 6 बच्चों के साथ साथ घर का काम देखना, घर देखना, कपड़ा लत्ता देखना और यूट्यूब देखना। ये मेरे लिए और सचिन के लिए बहुत बड़ा टास्क है। काम वाली रखी थी लेकिन वो दिल्ली चली गई और आ नहीं रही है। हमें उसकी आदत हो गई है। मेरे लिए अब इतना मुश्किल है कि एक हाथ से झाडू लगाती हूं और एक हाथ से वीडियो डालती हूं।'' इसके अलावा भी सीमा हैदर ने काफी कुछ कहा है और पूरे वीडियो में घर दिखाने के साथ साथ बातें भी कर रही हैं।

सीमा हैदर होती थीं ट्रोल

जब वो शुरु में इंडिया आईं थीं तो ना इंडियन बल्कि पाकिस्तानी भी उनको काफी ट्रोल करते थे। हालांकि अब सब सही हो रहा है लेकिन उनको नागरिकता भारत की अभी भी नहीं मिली है। देखिए पूरा वीडियो..

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X