'मेरी मम्मी की शादी में जुलूल जुलूल आना..' लिव इन के मुद्दे पर भड़के सीमा हैदर के मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह

AP Singh angry on Live In Relationship- लिव इन रिलेशनशिप वाले मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है और इस पर कई लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं। अब सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह का एक वीडियो इसपर वायरल हो रहा है और वो बुरी तरह से भड़क रहे हैं।
टेस्ट ड्राइव का नाम लेकर तंज कसते हुए वो उन बच्चों के भविष्य की बात कर रहे हैं जो कि लिव इन के दौरान पैदा होंगे। एपी सिंह का कहना है कि बच्चा जब बड़ा हो जाएगा और उसके मां-बाप शादी करने का सोचेंगे तो कार्ड में क्या लिखा होगा, मेरे मम्मी पापा की शादी में जरूर जरूर आना। इस तरह से एपी सिंह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
टेस्ट ड्राइव वाला बच्चा
एपी सिंह ने कहा, मेरी मम्मी के शादी मेरे होने वाले पापा से होने वाली है। मैं पता नहीं किसका पैदा हूं, लेकिन मुझे मेरी मम्मी ने बताया कि तू उनकी टेस्ट ड्राइव वाला बच्चा है। जब मैं टेस्ट ड्राइव कर रही थी, तब का पैदा किया हुआ है। पापा का टेस्ट ड्राइव.. फर्स्ट टेस्ट ड्राइव का ये बच्चा, सेकंड टेस्ट ड्राइव का ये बच्चा और थर्ड टेस्ट ड्राइव का ये बच्चा।
मेरी मम्मी की शादी में जरूर जरूर आना, मैं टेस्ट ड्राइव के दौरान पैदा हुआ बच्चा हूं।'' इस तरह से एपी सिंह ने हमला बोला है। अब उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि सीमा हैदर को लेकर भी वो अक्सर सामने आते हैं और उनको डिफेंड करते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''प्रेमानन्द गुरूजी और अनिरुद्धचार्य गुरूजी के बाद आप ख़तरनाक रिप्लाई किए हैं।'' एक ने लिखा, ''इन्होंने तो इतना बढ़िया जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद कर दी, मज़ा आ गया।'' एक ने लिखा, ''वकील साहब बहुत सही कह रहें हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या धोया वकील साहब ने अब कुछ बोलो।''


Click it and Unblock the Notifications











