पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने सचिन के बेटे का नाम रखा 'भारत', नामकरण पर कह डाली ये बात
Seema Haider's son name Bharat: सीमा हैदर ने जब सीमा पार प्यार किया और उस प्यार को पाने के लिए जो कदम उठाया था वो किसी से छिपा नहीं है। इंडिया में चोरी छिपे गैर कानूनी ढंग से दाखिल होने वाली सीमा आज बार बार अपने प्यार का सुबूत दे रही हैं।

पाकिस्तानी महिला ने पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपना लिया है और इंडिया से प्रेम करती हैं। इस वक्त उनके नवजात बेटे के नाम को लेकर चर्चा है और पता चला है कि उन्होने उसका नाम भारत रखा है।
पाकिस्तान से इंडिया आई इस महिला ने सचिन मीणा से शादी की थी और हिंदू धर्म अपना लिया था। तब से आज तक वो लगातार अपने प्रेम का सुबूत देती चली आ रही है।
सीमा हैदर ने क्यों रखा बेटे का नाम भारत?
सीमा हैदर इस दौरान पारंपरिक कपड़ों में दिखीं थीं। नामकरण वाले दिन वो काफा खुश नजर आईं और कहा, "आज मेरे बेटे का नामाकरण है और कल जागरण था। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा पैदा होता है तो नामाकरण किया जाता है। अच्छा महसूस कर रही हूं और कह सकती हूं कि हमारा हिंदू धर्म बहुत ही खूबसूरत है। बहुत सारी खूबसूरती दिखाता है।" सीमा हैदर का ये बयान चर्चा में है। बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक बेबी हुआ था जो कि लड़का है। उसी का नाम सीमा ने भारत रखा है और इंटरनेट पर इसको लेकर चर्चा है। अब सीमा हैदर 6 बच्चों की मां हैं जिनमें 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं और दो इंडिया के सचिन से।
क्या बोले लोग?
सीमा हैदर के इस कदम के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि, ''वाह सीमा भौजी बहुत बढ़िया।'' तो किसी का कहना था, ''पाकिस्तान का इकलौता जीजा है ये सचिन।'' एक का कहना है, ''संदेश देना ही होगा....वरना घर जाओ।'' एक ने लिखा, ''सीमा के हाथ पर क्या हुवा है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















