सीमा हैदर को चाहिए और बच्चे, सचिन मीणा ने दे डाला ऐसा जवाब, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
Seema Haider on more kids: सीमा हैदर इस वक्त अपने पति और बच्चों के साथ काफी खुश हैं। हाल ही में वो सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी हैं और उनका कहना है कि अभी और बच्चे होंगे। बता दें कि पाकिस्तान से आने के साथ ही वो अपने 4 बच्चों को अपने साथ लाईं थीं जो कि पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बच्चे हैं।

सचिन ने सभी को कुबूल किया और अपना नाम देकर पाल रहे हैं। सचिन से शादी के बाद उनका भी एक बेबी हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन मीणा और सीमा हैदर अपने बच्चे के साथ इंटरव्यू दे रहे हैं। सीमा हैदर से जब और बच्चों के लिए पूछा गया तो दोनों के जवाब में काफी अंतर था।
सचिन को नहीं चाहिए और बच्चे
वायरल हो रहे वीडियो में मीडिया से बात करते हुए सीमा हैदर ने कई बातें कहीं। रिपोर्टर ने पूछा, इतने बच्चों को कैसे पाल पाओगी। सीमा हैदर ने कहा, ''आप चिंता मत करो हम दो हैं और हम 10 के बराबर हैं हम पाल लेंगे।'' रिपोर्टर ने कहा, ''सीमा तो कह रही है कि बच्चा और भी हो सकता है।''
सचिन मीणा ने जवाब दिया, ''जी अब और नहीं।'' सचिन मीणा ने कहा, ''अगर भगवान ने चाहा तो।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन मीणा और सीमा हैदर की स्टोरी इस वक्त पूरा इंडिया और पाकिस्तान जानता है। हालांकि अब सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति काफी कम सोशल मीडिया पर दिखता है। एक वक्त वो लगातार कई दावे करता हुआ नजर आता था।
पाकिस्तान से चोरी छिपे इंडिया आई सीमा हैदर ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। आज वो सचिन मीणा का धर्म फॉलो करती है और काफी खुश हैं। हाल ही में उनके कई वीडियोज वायरल हुए थे जिसमें वो पूजा पाठ से लेकर सनातन धर्म के सारे रीति रिवाज निभाती दिखीं थीं। फिलहाल आप देखिए सीमा- सचिन का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











