..................... Seema Haider viral video of her son raj reciting Shiv Tandav Stortam Seema Haider kids - Hindi Filmibeat

Operation Sindoor के बाद सीमा हैदर ने पाकिस्तानी बेटे को बनाया हनुमान का भक्त, सिखा रहीं शिव तांडव स्त्रोत

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर, इस देश में रहने के लिए अपनी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। सीमा हैदर ने अपना धर्म बदल लिया है और अब अपने बच्चों को भी वो सनातनी रीति-रिवाज सिखा रही हैं।

सीमा के बेटे ने सुनाया शिव तांडव

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने बेटे के बारे में बता रही हैं। उन्होंने अपने बेटे राज से पूछा कि वो किस भगवान का भक्त है तो राज ने कहा- 'हनुमान जी का'। जिस पर सीमा कहती हैं कि 'राज हनुमान जी का भक्त है, तो राज आज कुछ सुनाओगे? शिव तांडव? कितना सीख लिया? सुनाओ थोड़ा सा।' मां के कहने पर सीमा हैदर का बेटा राज शिव तांडव सुनाने लग जाता है। राज के शिव तांडव सुनाने के बाद सीमा हैदर 'हर हर महादेव' का नारा लगाती हैं और पीछे-पीछे राज भी ये नारा लगाता है।

सीमा को लग गई थी पबजी खेलने की लत

आपको बता दें, सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं और पहले से ही शादी-शुदा थीं। उनकी शादी पाकिस्तान के गुलाम हैदर से हो चुकी थी। लेकिन कोविड के दौरान सीमा हैदर को पबजी खेलने की लत लग गई और इसी लत की वजह से सीमा की मुलाकात भारत के सचिन मीणा से हुई।

2023 में भारत आई थीं सीमा हैदर

सचिन मीणा और सीमा हैदर की नजदीकियां समय के साथ बढ़ती गई। सीमा हैदर ने पाकिस्तान से अपना सबकुछ छोड़कर भारत आने का फैसला किया। वो 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं। वो अपने साथ अपने चार बच्चे भी लेकर आईं और नोएडा के रबुपुरा गांव में जाकर रहने लगीं।

पुलिस रख रही है नजर

काफी समय बाद जाकर इंटेलिजेंस को पता चला कि सीमा हैदर पाकिस्तान से अवैध रूप से आई हैं। इसके बाद उनकी पूछताछ की गई और पूछताछ में कुछ गड़बड़ नहीं मिला। सीमा हैदर पर नजर रखी गई और उन्हें गांव से कहीं भी बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं मिली है।

पांचवें बच्चे की मां बनीं सीमा हैदर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीमा हैदर ने मार्च में एक बेटी को जन्म दिया और वो पांचवे बच्चे की मां बन गईं। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका पहला बच्चा है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया- नॉर्मल डिलीवरी से सीमा मीणा ने बेटी को जन्म दिया।

सीमा चलाती हैं यूट्यूब चैनल

सीमा हैदर भारत में आकर अच्छे से अपना गुजर-बसर भी कर रही हैं। वो अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं और उससे उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। सीमा हैदर के की चैनल और इसी चैनल के जरिए वो अपना घर चलाती हैं। सीमा हैदर ने इसी कमाई से अपने लिए एक कमरा भी बनवाया है। जहां सचिन और सीमा एक साथ रहते हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X