तो ये है वो खूफिया सड़क.. जहां से पाकिस्तानी सीमा हैदर ने की थी इंडिया में घुसपैठ? उसी जगह जाकर खुद खोला राज

Seema Haider Secret Road- सीमा हैदर इस वक्त काफी खुश हैं और सचिन मीणा के बच्चे की मां बन चुकी हैं। इसके अलावा उनके पाकिस्तानी पति से भी उनके 3 बच्चे हैं जो कि सीमा हैदर के साथ इंडिया तक आए थे।
क्या आप जानते हैं कि बिना किसी वीजा के गैरकानूनी तरीके से सीमा हैदर सचिन मीणा के पास इंडिया पहुंची थी। ऐसा करने के लिए उसने नेपाल का रास्ता अपनाया था। अब सीमा हैदर ने फिर से कुछ ऐसा कर दिया है जो कि हैरान करने वाला है।
वो फिर उसी सड़क पर पहुंचा है जहां से वो सचिन मीणा के पास रबूपुरा गांव पहुंची थी। सीमा हैदर की गैरकानूनी घुसपैठ के बाद बॉर्डर सुरक्षा पर सवाल उठे थे और लोगों दंग थे कि एक पाकिस्तानी महिला देश में ऐसे कैसे घुस सकती है।
इसी रास्ते से आई थी..
सीमा हैदर के इस वीडियो में उनकी बेटी गोद में नजर आ रही है। वो खेतों के बीच एक सुनसान इलाके में हैं और सचिन मीणा साथ में हैं। सीमा हैदर सड़क दिखाते हुए कहती हैं, ''ये वही रास्ता है जिस रास्ते से पहली बार मैं रबूपुरा में आई थी। ये वही सड़क है, हम यहां से जा रहे थे तो मैने मीणा जी से कहा रोको तो मैं अपने सब्सक्राइबर्स को बताऊं कि पहली बार जब मैं रबूपुरा में एंट्री ले रही थी तो ये रास्ता था।'' हालांकि इस वीडियो में सचिन मीणा सामने नहीं आए हैं लेकिन एक बाइक नजर आ रही है। सीमा हैदर ने इस वीडियो में खुले शब्दों में गांव की पहली एंट्री का जिक्र किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
पबजी से हुई मोहब्बत
रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा हैदर और सचिन मीणा एक साथ पबजी खेलते थे और वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। ये दोस्ती प्यार में बदली और सीमा हैदर पाकिस्तान में अपना पति और घर परिवार छोड़कर यहां इंडिया में आकर बस गईं। पहले पति को बिना तलाक दिए वो सचिन से शादी करके हिंदू धर्म अपना चुकी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











