इस जरिए से आज भी एक्स हसबैंड गुलाम हैदर से बात करती हैं Seema Haider, VIDEO में खुल गई पोल...

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर कभी पाकिस्तान के बारे में बात करती नजर आती हैं तो कभी वह बताती हैं कि पाकिस्तान में उनके साथ कैसा बर्ताव होता था। फिलहाल तो सीमा भारत आकर काफी खुश हैं।
बेटी के आने से खुश है पूरा परिवार
सीमा हैदर के हाल ही में बेटी हुई है। सीमा और सचिन अपनी बेटी के घर में आने से काफी खुश हैं। बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है जबकि सीमा के गुमाल हैदर (एक्स हसबैंड) से चार बच्चे हैं जिन्हें भी वह अपने साथ भारत लेकर आई हैं। सीमा हैदर के एक्स हसबैंड गुलाम हैदर भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके चारों बच्चे उनके पास पाकिस्तान भेजे जाएं, लेकिन वहीं सीमा हैं अपने बच्चों को अपने पास रखना चाहती हैं।
सीमा हैदर का वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल तो हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने एक्स हसबैंड के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। सीमा बताती हैं कि उन्होंने गुलाम हैदर से बात की थी।
सीमा ने गुलाम हैदर से की बात
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर इंटरव्यू देते हुए कहती हैं कि- एक मीडिया वाले ने मेरी बात करवाई थी उससे (सीमा हैदर हसबैंड गुलाम हैदर) वह यही कह रहा था। क्या हो गया ? क्या कर रही हो ? सीमा कहती हैं कि मैं जो कर रही हैं वो अपनी मर्जी से कर रही हूं। तुम छोड़कर जा चुके थे तो मैंने सचिन से शादी कर ली।
पाकिस्तान में भी मांग भरा करती थी
हम नेपाल में शादी कर चुके थे। उसके बाद हमने यहां आकर भी शादी की। 2 साल पहले से ही मैं कृष्ण जी को मानती थी। उनको पता है वहां छोटी-छोटी मूर्तियां होती थीं एक लड़की थी सोनम मैं उनके घर जाकर हाथ जोड़ा करती थी। मुझे शुरू से ही अच्छा लगता था। जब मैं पाकिस्तान में थी तब भी मैं मांग भरा करती थी। इंस्टा में देख लो। अभी भी वीडियो हैं। मैं हमेशा से हिंदू बनना चाहती थी। तो मुझे हिंदू ही मिला और हमने शादी भी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications