..................... Seema Haider still missed ex husband Gulam Haider, said- when I crossed Pakistan border - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर को आज भी आती है गुलाम हैदर की याद ? बोलीं- पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस करते ही...

Seema Haider

सचिन मीणा के प्यार में दीवानी हुईं सीमा हैदर को ना तो सरहदें दिखीं और ना ही अपने चार बच्चे। प्यार का एहसास होते ही अपने चारों बच्चों को लेकर सीमा बिना पति और परिवार को बताए पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं। बिना किसी को बताए चोरी छिपे सीमा हैदर ने काठमांडू में शादी कर ली। जैसी ही यह खबर सचिन मीणा के परिवार को लगी परिवार ने मिलकर सचिन और सीमा की शादी करवाई। बता दें कि अब तो दोनों की शादी को समय हो चुका है और दोनों के एक बेटी भी है जिसका नाम मीरा भारती रखा गया है।

सीमा ने तोड़े पाकिस्तान से सारे रिश्ते

चूंकी सीमा पाकिस्तानी हैं और आए दिनों भारत और पाकिस्तान को लेकर बयान देती रहती हैं इसलिए सीमा हैदर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर बात करती नजर आती हैं। सीमा इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि मेरे वो रिश्ते पाकिस्तान में ही खत्म हो चुके थे। अब मेरे असली नकली सब भाई उनके वकील एपी सिंह हैं।

सीमा को आ रही है पाकिस्तान की याद

इसके बाद रिपोर्टर पूछती है कि पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस करते ही वहां के सारे रिश्ते खत्म हो गए और यहां बन गए ? इसपर सीमा कहती हैं कि वो रिश्ते पाकिस्तान में ही टूट चुके थे। कोई पूछने वाला नहीं था। क्या किसी ने अभी तक पूछा कि हां कोई मेरी बहन है। इसपर रिपोर्टर कहती है कि सीमा फिर इसपर आप इमोशनल क्यों हो रही हो ? सीमा कहती हैं कि इमोशनल होने वाली बात करोगी तो होंगी ही। रिपोर्टर पूछती है तकलीफ होती है पूरानी चीजें याद करके ? तभी सीमा रिप्लाई देती हैं कि तुम जख्म कुरेदोगी तो दर्द तो होगा ना। बता दें कि सीमा का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- इतना मिस कर रही हो तो वहीं क्यों नहीं चली जातीं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- याद भी आ रही है आप जाना भी नहीं है।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X