..................... Seema Haider Spent thousands of rupee on Karwa Chauth, seeing bill Sachin meena got angry - Hindi Filmibeat

करवाचौथ पर Seema Haider ने कर दिया हजारों का खर्चा, बिल देख आग बबूला हुए सचिन मीणा, हो गया कलेश...

Seema Haider

सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर अपने लगातार वीडियो शेयर कर लोगों को अपनी हर एक छोटी बड़ी अपडेट देती हैं। कभी सीमा ट्रोलर्स को जवाब देती हैं तो कभी सीमा सचिन मीणा के साथ रोमांटिक होती नजर आती हैं, लेकिन आपको बता दें कि आज करवा चौथ के लिए सीमा हैदर काफी तैयारियां कर रही हैं। सीमा हैदर की तैयारियां देख खुद सचिन मीणा के होश उड़ गए हैं।

करवाचौथ पर सीमा ने किया हजारों का खर्चा

दरअसल हाल ही में सीमा हैदर ने अपनी करवाचौथ की तैयारी दिखाई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा महंगे-महंगे कपड़े खरीद कर लाती हैं। सीमा यहीं नहीं रुकतीं इसके बाद सीमा पार्लर जाती हैं। फेशियल से लेकर वैक्सिंग, हेयर कट से लेकर नेल आर्ट तक सब करवाती हैं। वहीं पार्लर में जाकर सीमा मेहंदी भी लगवाती हैं। इन सबका वीडियो सीमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है।

सीमा और सचिन में हुई लड़ाई

जैसे ही सीमा अपना ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर और खरीददारी करके आती हैं। सचिन मीणा बस सीमा को देखते ही रह जाते हैं। सचिन मीणा कहते हैं कि इसका रूप देखो और मेरा रूप देखो। दो-दो हजार रुपये चेहरे पर खर्च किए हैं। सचिन कहते हैं कि पूरे रबपुरा में सबसे स्पेशल इसकी ही करवाचौथ मन रही है। इतनी शॉपिंग के बाद भी सीमा हैदर करती हैं कि मुझे मेरा करवाचौथ का गिफ्ट चाहिए। तभी सचिन और गुस्से से लाल हो जाते हैं वह कहते हैं कि गिफ्ट के चक्कर में मत रहना। 6-7 हजार की शॉपिंग कर ली है। पिछले पांच दिनों से शॉपिंग कर रही है और कितने गिफ्ट चाहिए। सीमा कहती हैं कि मैं तुम्हारे लिए भूखी प्यासी रहूंगी तो गिफ्ट नहीं दे सकते। सचिन भी गुस्से में कह देते हैं कि वह गिफ्ट नहीं दे सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X