तीन दिन के लड़के ने की ऐसी हरकत, बेटे की झलक दिखाकर सीमा हैदर बोलीं- 'सनातनी का बेटा सनातनी ही होगा'

Seema Haider sixth child Video: साल 2023 में पाकिस्तान से भारत आने के बाद चर्चा में आईं सीमा हैदर एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार वजह है उनका छठे बच्चे की मां बनना और परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आना। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Seema Haider sixth child Video

कौन हैं सीमा हैदर?

सीमा हैदर का नाम तब नेशनल लेवल पर चर्चा में आया था, जब वह पाकिस्तान से भारत आईं और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीना के साथ रहने लगीं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और फिर सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं।

भारत आने के बाद उनके दस्तावेजों और पहचान को लेकर जांच हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ भी की। यह मामला काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में बना रहा।

छठे बच्चे की मां बनीं सीमा

हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। उनके पहले से भी बच्चे हैं, जो उनके पहली शादी से हुए हैं। अब नए बच्चे के जन्म के बाद उनका परिवार फिर चर्चा में आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सीमा हैदर की सास अपने नवजात पोते को गोद में लिए नजर आती हैं। वीडियो में परिवार के लोग धूप सेंकते दिखाई दे रहे हैं। सीमा हैदर कहती हैं कि मैं छत पर नहीं जा सकती, क्योंकि मैं अभी सीढ़ियां नहीं चढ़ सकती। इसलिए हम गेट पर ही बैठे हैं। मेरा बेटा भी धूप ले रहा है और सूर्य को प्रणाम कर रहा है। इसे कहते हैं हिंदू का बेटा, तीन दिन का है और सूर्य को प्रणाम कर रहा है। ये हमेशा हाथ जोड़े रहता है, ये पक्का कट्टर सनातनी बनेगा। इस पर सीमा अपने बेटे से बोलती हैं-'बोल जय श्री राम'।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीमा हैदर पहले पाकिस्तान के गुलाम हैदर के साथ विवाहित थीं और इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए थे। जब लॉकडाउन हुआ तो सीमा की नजदीकियां भारत के सचिन मीना के साथ बढ़ने लगीं और फिर सीमा ने अपने पति को छोड़कर भारत आने का फैसला किया और वो अपने चार बच्चे लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। सीमा मीणा ने भारत आकर सनातन अपनाया और सचिन मीणा के साथ शादी की और अब वो सचिन के दो बच्चों की मां बन गई हैं। साल 2025 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था और 11 महीने बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X