सीमा हैदर ने सचिन मीणा को दिखाई पैसे की अकड़ ? बोलीं- हमने आपको पैरों पर खड़ा किया है अगर याद हो तो...

Seema haider

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत आई हैं वह अपने लगातार वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सीमा डेली व्लॉग्स शेयर कर अपनी हर एक छोटी बड़ी जानकारी लोगों को देती हैं। वीडियो में कभी सीमा अपने ससुराल वालों के साथ मस्ती मजाक करती दिखती हैं तो कभी सचिन मीणा से काम करवाती नजर आती हैं।

बता दें की सीमा पाकिस्तान से हैं इसलिए लोग उनके व्लॉग्स देखना भी पसंद करते हैं हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे सीमा हैदर ससुराल में अपनी जिंदगी बिता रही हैं। सीमा हैदर भारत की खूब तारीफ करती हैं वह कहती हैं कि वह जब से भारत आई हैं तब से ढंका खा पी रही हैं। अच्छे कपड़े पहन रही हैं साबुन और परफ्यूम लगा रही हैं। सीमा ने एक व्लॉग में बताया था कि पाकिस्तान में उनकी हालत काफी खराब थी। ना खाने को था और ना पहनने को वह सलवार किसी और सूट की पहनती थीं और सूट किसी और रंग का, लेकिन जब से भारत आई हैं उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी बदल गई है।

बता दें कि सीमा हैदर की जिंदगी उनके डेली व्लॉग्स की वजह से बदली है। सीमा यूट्यूब और इंस्टाग्राम से तगड़ा पैसा कमाती हैं। अच्छी इनकम होने की वजह से ही सीमा हैदर ने घर में एसी कूलर लगवाया है। सीमा आए दिनों कुछ ना कुछ ऑनलाइन मंगवाती रहती हैं। पहले सचिन मीणा दुकान चलाया करते थे, लेकिन सीमा हैदर की यूट्यूब से अच्छी कमाई होने के बाद अब सचिन मीणा सीमा का वीडियो में साथ देते दिखते हैं। इतना ही नहीं वह वीडियो बनाने के लिए घर के काम काज भी करते नजर आते हैं।

वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि मानों सीमा सचिन को पैसे की अकड़ दिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ में आ जाता है कि वह क्या बोल रही है। इसलिए वह शब्दों को तुरंत ही सुधार लेती हैं।

सीमा हैदर कहती हैं कि 'चलो घुमा के लाओ सबसे पहले तो' इसपर सचिन कहते हैं कि 'कहां जाना है।' सीमा बोलती हैं कि 'हम होटल या रेस्टोरेंट तो नहीं जा सकते तो अपनी गली में तो घूम सकते हैं।' इसपर सचिन कहते हैं कि 'गली में मतलब यहां या बाहर बड़े वाले रोड पर तभी सीमा कहती हैं बड़े वाले रोड पर।' इसपर सचिन कहते हैं चल, चल रहे हैं थोड़ा रुक जा।' तभी सीमा का मुंह बन जाता है। वह कहती हैं कि 'हमने ही आपको पैरों पर खड़ा किया है अगर पता हो तो।' फिर सीमा अपने शब्दों को सुधारती हुई कहती हैं कि 'हमारा यूट्यूब हमारी रोजी रोटी है तो जब हम अपना जन्मदिन मना सकते हैं तो यूट्यूब का क्यों नहीं।' आपको बता दें कि सीमा हैदर को यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू किए हुए 2 साल हो चुके हैं साल 2023 में उन्होंने यूट्यूब पर अपना एकाउंट बनाया था। अब उनके चैनल को पूरे दो साल हो चुके हैं इसलिए सीमा इस दिन को खास तरह से मनाना चाहती हैं।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X