हूबहू सचिन मीणा जैसा चेहरा... सीमा हैदर ने शेयर कर दी बेटी मीरा भारती की तस्वीर, देखकर हैरान रह गए लोग...

Seema Haider

Seema Haider shared daughter Photos: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी ही रहती हैं। कभी वह सचिन मीणा संग रोमांस करती दिखती हैं तो कभी वह अपने बच्चों के साथ समय बिताती नजर आती हैं तो कभी सीमा हैदर अपने ससुराल वालों के साथ अपने बॉन्ड को दिखती हैं। सीमा पाकिस्तान से हैं इसलिए उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। हर कोई देखना चाहता है कि सीमा हैदर भारत में अपने पति और ससुराल वालों के साथ कैसे रह रही हैं।

सीमा ने शेयर की बेटी मीरा की तस्वीर

बता दें कि सीमा (Seema Haider) पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को अपने साथ लेकर आई थीं। वहीं अब सीमा हैदर सचिन मीणा के बच्चे की भी मां बन चुकी हैं। सीमा ने अपनी बेटी का नाम 'मीरा भारती' रखा है। अभी तक तो सीमा हैदर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब सीमा हैदर ने खुद ही अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है। जहां एक तरफ घर में मातम छाया हुआ है वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर लाइमलाइट बटोरी है। भारती की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नैन नक्श देख लोगों ने यूं किया कमेंट

तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती ने हल्के रंग की टीशर्ट और कॉटन के शॉर्ट्स पहने हैं। रंग गोरा और नैन नक्श लोगों को सचिन मीणा जैसे लग रहे हैं। भारती मीणा की तस्वीर देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर लिखा- सचिन की कॉपी पेस्ट है उसकी बेटी वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत ही क्यूट है मीरा भारती।

प्यार में पार कीं सरहदें

आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से सचिन को पसंद करती थी। सचिन के प्यार में सीमा सरहद पार कर भारत आईं उन्होंने नेपाल में शादी की, लेकिन जैसे ही घरवालों को पता चला कि तब सचिन मीणा के घर वालों ने सीमा को बुलाकर घर पर फंक्शन रखा और बहू का स्वागत किया, लेकिन पहलगाम पर हुए हमले के बाद से तो सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ गई थीं, फिर धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ और अब सीमा खुशी-खुशी भारत में रह रही हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी भी सीमा हैदर की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X