..................... Seema Haider Sachin meena reveals daughter meera bharti meena face cute like taimur and raha watch video - Hindi Filmibeat

राहा तैमूर जेह के भी ज्यादा क्यूट है सीमा हैदर-सचिन की बेटी मीरा भारती मीणा, महीनों बाद दिखाया चेहरा

Seema Haider Sachin Daughter

Seema Haider Sachin Daughter Meera Face Revealed: बॉर्डर पार की लव स्टोरी सीमा हैदर और सचिन का रिश्ता एक स्टेप और आगे तब बढ़ गया जब सीमा ने सचिन की बेटी को जन्म दिया। अब ये परिवार हंसी खुशी एक साथ रहता है और महीनो की एक्साइटमेंट के बाद सीमा हैदर ने अपनी बेटी मीरा भारती मीणा के चेहरे फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

बता दें कि सीमा पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को अपने साथ लेकर आई थीं। वहीं अब सीमा हैदर सचिन मीणा के बच्चे की भी मां बन चुकी हैं। सीमा ने अपनी बेटी का नाम 'मीरा भारती' रखा है। अभी तक तो सीमा हैदर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब सीमा हैदर ने खुद ही अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है। जहां एक तरफ घर में मातम छाया हुआ है वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर लाइमलाइट बटोरी है। भारती की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सामने आए इस वीडियो में मीरा खिलखिला हंस कर रही है और सीमा इस मासूम सी बच्ची के साथ खूब बातें करती दिखाई दे रही हैं। मीरा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनकी क्यूटनेस पर मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे हैं। रंग गोरा और नैन नक्श लोगों को सचिन मीणा जैसे लग रहे हैं। भारती मीणा की तस्वीर देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर लिखा- सचिन की कॉपी पेस्ट है उसकी बेटी वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत ही क्यूट है मीरा भारती।

आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से सचिन को पसंद करती थी। सचिन के प्यार में सीमा सरहद पार कर भारत आईं उन्होंने नेपाल में शादी की, लेकिन जैसे ही घरवालों को पता चला कि तब सचिन मीणा के घर वालों ने सीमा को बुलाकर घर पर फंक्शन रखा और बहू का स्वागत किया, लेकिन पहलगाम पर हुए हमले के बाद से तो सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ गई थीं, फिर धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ और अब सीमा खुशी-खुशी भारत में रह रही हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी भी सीमा हैदर की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X