सचिन ने आंव देखा ना तांव, सीमा हैदर पर बरसा दिए थप्पड़, रोने लगी बेटी फिर भी नहीं माने और फिर मारा

Seema Haider Sachin Meena Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपनी दुनिया बसाने वाली सीमा हैदर अब यहां भी अपना परिवार बसा चुकी हैं। सीमा हैदर ने इसी साल एक बच्ची को जन्म दिया जो उनके हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा की औलाद है और सीमा कई बार अपनी बेटी को कैमरे के सामने दिखा चुकी हैं। हाल ही में सीमा एक वीडियो में सचिन और बेटी मीरा के साथ नजर आ रही थीं और इसी दौरान सचिन ने सीमा पर हाथ उठा दिया।
इसी साल सचिन की बेटी को दिया जन्म
सीमा हैदर इन दिनों ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहती हैं, जहां पर वो अपने हिंदुस्तानी परिवार के साथ रह रही हैं और उनके साथ में सीमा के चार बच्चे जो उनके पाकिस्तानी पति से हुए, वो भी उनके साथ रह रहे हैं। इस साल मार्च में ही सीमा ने सचिन की बच्ची मीरा को जन्म दिया, जिसके बाद भारत में उनकी नागरिकता पाने की आशा और भी पक्की हो गई है।
सचिन ने सीमा को मारा
हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन की गोद में उनकी बेटी मीरा है। सीमा अपनी बेटी को चूमने की कोशिश करती है तभी सचिन सीमा पर उठा देता है। फिर सीमा अपनी बेटी के सामने रोने लग जाती हैं(ये बस रोने की एक्टिंग होती है)। अपनी मां को रोता देख मीरा भी रोने लग जाती है। सचिन यहीं नहीं रुकते और फिर वो सीमा को एक और थप्पड़ मार देते हैं।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सचिन मीणा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भाई ये इसको मारता क्यों है, ये अच्छी बात नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये तो बेइज्जती है'। एक और यूजर ने लिखा- 'ये तो अभी शुरुआत है, अभी तो बहुत कुछ देखना बाकी है।' एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया- 'जब कैमरे के सामने ऐसे मार रहा है तो, पीछे क्या करता होगा।'
कैसे भारत आईं सीमा हैदर
साल 2023 में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध तरीके से आई थीं। उनका कहना था कि वो भारत आने से पहले ही नेपाल में सचिन से शादी कर चुकी थीं। साल 2019 में उनकी जान-पहचान गेमिंग ऐप पबजी खेलते वक्त हुई थी। दोनों की ऑनलाइन बातचीत होनी शुरू हो गई और धीरे-धीरे सचिन के लिए सीमा हैदर अपना सबकुछ छोड़छाड़ कर भारत आ गईं और यहां आकर अपनी एक अलग दुनिया बसा ली।


Click it and Unblock the Notifications











