..................... Seema Haider Sachin Meena grandfather passed away, he was seen in the last journey - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर के घर में मातम, नहीं रहा ये खास शख्स, अंतिम यात्रा में दिखे सचिन मीणा

Sachin Meena

Sachin Meena Grandfather death- सीमा हैदर के घर से इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि उनके दादा का निधन हो गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन मीणा अंतिम यात्रा में देखा जा सकता है।

जी हां, ये सीमा हैदर के दादा ससुर और सचिन के सगे दादा की अंतिम यात्रा है। ये वही दादा जी हैं जिनके कई वीडियोज सीमा हैदर के साथ सामने आ चुके हैं। कहीं वो दादा को नाश्ता देती तो कहीं उनके साथ बातें करतीं नजर आया करती थीं।

अब वो दादा जी इस दुनिया से जा चुके हैं। हालांकि सीमा हैदर और सचिन मीणा की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वीडियो में सचिन को काफी दुखी हालत में देखा जा सकता है।

सीमा हैदर अक्सर उनके साथ ब्लॉग भी बनाती थी और कई शिकायतें किया करती थी। वो बुजुर्ग थे लेकिन सीमा हैदर को सपोर्ट करते थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सीमा और सचिन को सांत्वना दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पाकिस्तान से आई, फेवरिट बन गई

कहते हैं कि सीमा हैदर को उनका पूरा ससुराल काफी पसंद करता है। सचिन मीणा की मां अक्सर सीमा हैदर के साथ मस्ती करती हैं और उनके दिवंगत दादा जी भी उनकी काफी तारीफें करते थे। पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ इंडिया आई सीमा हैदर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

फिलहाल वो काफी खुश है और सचिन से शादी करके अपना जीवन काट रही है। नेपाल के रास्ते चोरी से इंडिया में दाखिल होने वाली सीमा को आज भी इंडिया की नागरिकता नहीं मिली है। हालांकि अक्सर उनपर कई तरह के आरोप लगते हैं। लोग उनको जासूस तक कहते हैं। फिलहाल आप देखिए सचिन के दादा के अंतिम संस्कार का ये वीडियो...

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X