वायरल हुई सीमा हैदर की बेटी भारती की पहली झलक, चेहरा देख लोग बोले- बिटिया तो वकील साहब पर चली गई है...

Seema haider

Seema haider Sachin meena daughter face reveal: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं। सीमा हैदर का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। सीमा पाकिस्तान से हैं और नए रीति रिवाजों को भारत आकर फॉलो कर रही हैं। जिससे वह काफी खुश हैं। सीमा कहती हैं कि वह पूरी तरह से सनातनी बन गई हैं। सीमा सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का पूरा वीडियो इंस्टा और यूट्यूब पर शेयर करती हैं जिसे लोग भी बड़े ही एक्साइटमेंट के साथ देखते हैं। दरअसल हर कोई यह देखना चाहता है कि सीमा आखिर पूरे दिन क्या कुछ करती हैं।

वायरल हुआ सीमा हैदर की बेटी का चेहरा

वैसे तो सीमा हैदर ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया था। सीमा हैदर ने अपनी बेटी का नाम भारती मीणा रखा है। सीमा अपनी बेटी के साथ दिनभर वीडियो बनाती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया था, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि सचिन मीणा बेटी संग खेल रहे होते हैं, लेकिन इतने में ही बेटी का चेहरा कैमरे के सामने आ जाता है। सीमा समय पर हाथ लगाकर बेटी के चेहरे को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी बेटी का चेहरा साफ इस वीडियो में देखा जा सकता है।


सीमा की बेटी को देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट

बता दें कि सीमा हैदर की बेटी की झलक देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है बेटी को काफी क्यूट है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बिटिया का चेहरा मामा से नहीं मिलता। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बिटिया तो वकील साहब पर चली गई है। बता दें कि सीमा के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X