VIDEO: सीमा हैदर ने खोला बेडरूम सीक्रेट, वीडियो बनाकर खोल दीं सारी पर्सनल बातें, सुनते ही लोगों ने की तौबा
सीमा हैदर को आज कौन नहीं जानता। सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। वह कुछ ना कुछ अपने वीडियो में ऐसा जरूर बोल ही देती हैं कि लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंचा चला आता है। बता दें कि सीमा हैदर ने जब से अपने नए घर में प्रवेश लिया है तब से वह अकसर अपने नए घर के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सीमा हैदर ने पब्लिक कीं अपनी प्राइवेट बातें
इसी के साथ ही हाल ही में सीमा हैदर ने एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल सीमा हैदर इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि सचिन ने मुझे शुरू में ही कहा था कि अगर तुम इसे खाओगी (नॉनवेज) तो मैं तुम्हें किस भी नहीं करूंगा क्योंकि यह सनातन धर्म में पाप है। तो तब से मैंने कसम खा ली है कि मैं कभी भी ऐसी चीजें नहीं खाऊंगी। ये मैं आपको बता रही हूं यह हमारी प्राइवेट बात है।
सीमा हैदर का वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तो किसने कहा था कि आपको ये पर्सनल बात बताने के लिए वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हद हो गई सारे ही बेडरूम सीक्रेट यहीं खोलकर रख दो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अगर खा भी लेती होगी तो वो कौन सा वीडियो में दिखाने वाली हो। बता दें कि सीमा के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications