Seema Haider जाएंगी पाकिस्तान? कहने लगी- 'मैं मर जाऊंगी... गाड़ी से कूद जाऊंगी लेकिन...'

Seema Haider On Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में दुख का माहौल है। इस हमले के बाद सरकार ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कह दिया। तो क्या इस लिस्ट में सीमा हैदर भी हैं?
क्या पाकिस्तान जाएंगी सीमा?
पाकिस्तान से नोएडा के रबुपुरा गांव आने वाली सीमा हैदर के ऊपर संकट के बादल गहरा गए हैं। लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान भेजा जा सकता है। इस मामले को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह का बयान देने से मना कर दिया है। वहीं सीमा के परिवार ने कहा है कि उन्होंने अभी तक किसी को कुछ नहीं बताया है।
सीमा के वीडियोज हो रहे वायरल
कुछ लोग मान रहे हैं कि सीमा हैदर को पाकिस्तान जाना चाहिए, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सीमा हैदर की इसमें कोई गलती नहीं है। अब सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान जाने को लेकर अपनी दिल की बात कहती नजर आ रही हैं।
पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं सीमा
इस वायरल हो रहे वीडियो में सीमा कहती नजर आ रही हैं कि वो मर जाएंगी, लेकिन पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। हालांकि, इस बयान को लेकर पुलिस और सचिन के नजदीकी परिवार वालों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और उन्होंने ऐसी किसी बातचीत से साफ इनकार कर किया है।
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
आपकी जानकारी के लिए बता दें, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम के पास एक मैदान पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए। यह आतंकी हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद इस क्षेत्र में सबसे घातक घटना थी।


Click it and Unblock the Notifications