बाबा की मय्यत पर हंस-हंसकर सीमा हैदर ने बनाया वीडियो, आग बबूला हुए लोग, जमकर सुनाई खरी खोटी

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर हैं ये किसी से छिपा नहीं है। बीते दिन सीमा हैदर के घर से बुरी खबर आई थी। दरअसल सचिन मीणा के बुजुर्ग दादा जी का देहांत हो गया था।
सीमा हैदर दादा से काफी से काफी प्यार करती थीं और अक्सर उनके वीडियोज में दादा नजर आते थे। बीते दिन वीडियो सामने आया था जिसमें अंतिम यात्रा में सचिन को देखा गया था। लेकिन अब सीमा हैदर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं।
इसके पीछे एक कारण ये है कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दादा की मय्यत वाले दिन ही सीमा हैदर को वीडियो बनाते और उसमें हंसकर-मुस्कुराकर बात करते हुए देखा जा सकता है। सीमा हैदर की ये हरकत लोगों को बिल्कुल नहीं पसंद आई है और खरी खोटी सुन रही हैं।
सीमा हैदर ने क्या कहा?
इस वीडियो में सीमा हैदर कह रही हैं, ''आज हमारे बीच बाबा नहीं रहे, जिसका हमें बहुत दुख है। बाबा गली में बैठे रहते थे और हमेशा आते थे और मम्मी को कहते थे बबली चाय बनाई की नहीं, मतलब कुछ भी हो जाए इस टाइम बाबा को चाय जरूर चाहिए। आज वो हमारे बीच नहीं रहे उनकी यादें हैं।'' सीमा हैदर इस वीडियो में साड़ी पहने नजर आ रही हैं और लोग उनके इस वीडियो से हैरान हैं। क्लिप में बाकीं महिलाएं भी दिख रही हैं जो कि काफी दुखी हैं लेकिन सीमा हैदर काफी हंसी खुशी दिख रही हैं।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''सनातन धर्म की बेइज्जती भी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''तो इसमें हंसने वाली क्या बात,बेशर्म।'' एक ने लिखा, ''अच्छा है अगर उम्र हो जाने के बाद कोई शांत नहीं होता है तो दुखी नहीं बल्कि खुश होते हैं।'' एक ने लिखा, ''तो इतना हंस के क्यों बता रही है....ऐसा लग रहा है मरने का ही इंतज़ार कर रही थी उनके।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











