पाकिस्तान रवाना हुईं सीमा हैदर ? ससुराल वालों के सामने रोई फूट-फूटकर, गले मिलकर ली विदाई

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते हैं। बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत आई हैं उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। जिससे वह तगड़ी कमाई करती हैं। सीमा हैदर इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि आए दिनों उनके घर पर मीडिया कर्मी इंटरव्यू लेने आते हैं, लेकिन लगता है कि पहलगाम हमले के बाद से सीमा हैदर की जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली है।
क्या पाकिस्तान रवाना हुईं सीमा हैदर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीमा हैदर (Seema Haider) को पाकिस्तान जाने का आदेश आ चुका है, लेकिन फिर भी उन्होंने यही रट लगाकर रखी है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगी चाहें कुछ हो जाए। इसी दौरान सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने ससुराल वालों से गले मिलती नजर आ रही हैं। सीमा हैदर की आंखों में आंसू होते हैं वह सभी के गले मिलकर विदाई लेती हैं।
फूट-फूट के रोईं सीमा हैदर
वहीं आगे वीडियो में देखा जा सकता है की सीमा हैदर (Seema Haider) कार में बैठकर रोती नजर आती हैं और सचिन मीणा कार चलाते दिखते हैं। यहां भी सीमा की आंखों में आंसू होते हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वीडियो पर लिखा है- पाकिस्तान रवाना सीमा हैदर। इस वीडियो को देखकर लोग तो हैरान ही रह गए। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है-जो पूरी तरह से अफवाह है। अब देखना ये होगा कि क्या सीमा हैदर पाकिस्तान जाएंगी या भारत में रहने के लिए वह सरकार से फिर गुहार लगाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications