प्रेमानंद जी के लिए ये क्या बोल गए सीमा हैदर के वकील AP Singh, Video ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल, देखें क्लिप

Seema haider lawyer AP Singh Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन सीमा हैदर के साथ ही उनके वकील एपी सिंह भी जमकर लाइमलाइट बटोरते हैं। सीमा हैदर के अधिकतर वीडियो और इंटरव्यू में एपी सिंह नजर आते हैं। सीमा हैदर के अलावा भी वकील एपी सिंह तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में वकील एपी सिंह ने प्रेमानंद महाराज को लेकर एक बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रेमानंद के सपोर्ट में उतरे एपी सिंह
वकील एपी सिंह के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर एपी सिंह से पूछती ही कि कुछ लोग प्रेमानंद महाराज का बॉयकॉट कर रहे हैं उनका विरोध कर रहे हैं उन लोगों को आप क्या मैसेज देना चाहेंगे ? इसपर वकील एपी सिंह कहते हैं कि क्या कैसा बॉयकॉय ? उनकी फैक्ट्री है ? दुकान है ? क्या है उनका धर्म का ठेका है ? वो सिर्फ सतसंग करते हैं। क्या पैसे लेते हैं ? चंदा लेते हैं ? चढ़ावा लेते हैं ? फिर कैसा बॉयकॉट। अरे जो नंगा है वो नहाएगा और निचोड़ेगा क्या।
ब्रांड के कपड़े पहने तो बच्चों को भी ब्रांड की चीजें सिखाओ
वकील एपी सिंह आगे कहते हैं कि वह जीवन के आखिरी क्षणों में चल रहे हैं। जो बोला है एक दम सही बोला है। और लोगों को अपना आईना संभालना चाहिए। परिवारों में है क्या... ब्रांड ? बड़ा मकान, ब्रॉड की चीजें। ब्रांड के कपड़े, चूते चप्पल सब ब्रांड का चाहिए पर अपने बच्चों को भी तो कुछ ब्रांड का सिखाओ। उन्हें भी ब्रांड की श्रवण कुमार की कहानी सुनाओ। उन्हें भी तो सीता का पाठ पढ़ाओ। उन्हें तो सनी लियोनी दिखा के लिव इन में रहकर क्या बच्चे समाज को बनाएंगे। जब वो लोग भी एक बेटी के पिता बनेंगे 20 साल बाद उन्हें इस चीज का एहसास होगा। तब उन्हें पता चलेगा कि प्रेमानंद महाराज की बात अटल थी।


Click it and Unblock the Notifications











