..................... Seema Haider latest video viral, said i am hindu Meri chita jalegi! - Hindi Filmibeat

'मेरी कब्र ही नहीं बनेगी तो कीड़े कैसे पड़ेंगे, मैं हिंदू हूं और चिता जलेगी'- सीमा हैदर

seema haider viral video

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर हाल ही में मां बनी हैं और इसके बाद से सचिन मीणा के घर में लगातार रश्में हो रही हैं। पाकिस्तान से इंडिया आई सीमा हैदर अक्सर अपने धर्म परिवर्तन को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं।

इस वक्त फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कब्र को लेकर वो बातें करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि मुस्लिम धर्म में मान्यता है कि जो गलत काम करता है तो मरने के बाद उसकी कब्र में कीड़े पड़ते हैं और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसी को लेकर सीमा हैदर से सवाल किया गया था तो उन्होने मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा का कहना था कि उनकी कब्र नहीं बनेगी बल्कि चिता जलेगी। इसके बाद वीडियो आग की तरह फैल गया।

मैं हिंदू हूं मेरी चिता जलेगी

सीमा हैदर इस वीडियो में रिपोर्टर से बातें करती दिख रही हैं। सीमा बोलीं- ''कोई कहता है सीमा दोजख में जाएगी और सीमा की कब्र में कीड़े पड़ेंगे। मैं उनको एक ही जवाब दूंगी कि मेरी कब्र ही नहीं होगी तो कीड़े कहां से पड़ेंगे।

मैं हिंदू हूं मेरी चिता जलेगी। मैं आज भी हिंदू हूं और हिंदू होकर ही मरूंगी। तो मेरी कब्र में कीड़े कहां से आएंगे।'' सीमा हैदर इस दौरान काफी कॉंफिडेंस से बात कर रहीं थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों को नागवार गुजरा है। लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

लोग दे रहे हैं ऐसा जवाब?

इस वीडियो पर लोगों ने सीमा को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''हो सकता है जिंदा रहते ही कीड़े पड़ जाएं।'' एक ने लिखा, ''अस्तगफिरुल्लाह।'' एक ने लिखा, ''जिस रब ने तुझमें जान दी क्या वो तुझे फिर से जिंदा नहीं कर सकता कीड़े लगाने के लिए।''

एक ने लिखा, ''तेरा तो फिर भी बुरा हाल होगा इंशाल्लाह।'' एक ने लिखा, ''ग़लत कमेंट करनें से कोई फ़ायदा नहीं है जिसका नसीब होता है वहीं होता है भाई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए सीमा हैदर का वीडियो..

Read more about: seema haider viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X