..................... Seema Haider is building a new house with her YouTube earnings, Construction video viral - Hindi Filmibeat

यूट्यूब की कमाई से सीमा हैदर बनवा रही हैं नया घर, इंडिया आते ही बदल गई पाकिस्तानी हसीना की तकदीर

Seema Haider

Seema Haider New House: सीमा हैदर जब पाकिस्तान से भागकर चोरी छिपे इंडिया आईं थीं तो उनको लेकर कई तरह की बातें की गईं थीं। सचिन मीणा से शादी के बाद कहा गया था कि वो पाकिस्तानी जासूस हैं और किसी मकसद से आई हैं।

लेकिन वहीं सीमा हैदर अब सचिन मीणा के गरीब परिवार के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। बता दें कि सीमा हैदर के इस घर में आने के बाद लगातार हालात सही हुआ हैं और यूट्यूब से सीमा हैदर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।

अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर सीमा हैदर से जलने वाले और भी ज्यादा ईर्ष्या रखने लगेंगे। दरअसल अपने पुराने और छोटे से घर से निकलकर काफी जल्दी सीमा हैदर अपने नए
घर में शिफ्ट होंगी जिसका अभी काम चल रहा है।

नए घर के कंस्ट्रक्शन पर पहुंची सीमा हैदर

वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर को धीरे धीरे अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन पर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान कैमरा चालू था और सीमा हैदर कह रहीं थीं, ''मैं तो हर चौथे पांचवे दिन आती रहती हूं, इसलिए मुझे पता है। लोग सब मुझे जानते भी हैं तो इतना कोई डर वर नहीं है। आराम से आते हैं और ज्यादा दूर भी नहीं है, वो रहा हमारा घर।'' सीमा हैदर काफी खुश लग रही हैं और उनका कहना है कि वो काम देखने के लिए आती रहती हैं। हालांकि इस वीडियो में उनके साथ सचिन मीणा नजर नहीं आ रहे हैं। सीमा हैदर यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं और काफी मशहूर हैं। उनके चैनल पर अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स भी हैं।

देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर कब इस घर में शिफ्ट करती हैं। अपने बच्चों के साथ सीमा हैदर पाकिस्तान से इंडिया आईं थीं। हालांकि अभी तक उनको नागरिकता नहीं मिली है और अक्सर वो पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से इसके लिए गुहार लगाती रहती हैं। आप देखिए सीमा हैदर का नया घर..

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X