1 मिलियन पूरे होने की खुशी में सीमा हैदर ने किया तगड़ा सेलिब्रेशन, बच्चों की तरह काटा केक तो हुईं ट्रोल
सीमा हैदर और सचिन मीणा आए दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोरते रहते हैं। कभी सीमा हैदर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं तो कभी सचिन मीणा और सीमा हैदर के रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं। सीमा पाकिस्तान से आई हैं वो भी अपने चार पाकिस्तानी बच्चों को लेकर यहां के रीति रिवाज और धर्म सीमा को बेहद पसंद है इसी वजह से लोग सीमा के वीडियो देखना भी पसंद करते हैं कि आखिर कैसे वह हिंदुस्तान में अपने ससुराल वालों के साथ रह रही हैं, लेकिन अब तो सीमा हैदर नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं और अब वह सचिन और बच्चों के साथ एंजॉय करती हैं।

1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में नाच उठीं सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि लाखों की संख्या से लोग उन्हें फॉलो करते हैं। बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं जिसकी खुशी में सीमा हैदर नए घर में जबरदस्त सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा का परिवार उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन की ख़ुशी मनाते नजर आ रहे हैं। सीमा की पार्टी में शामिल होने के लिए उनकी जेठानी, सास और घर के अन्य लोग भी शामिल हुए हैं।
सीमा हैदर ने मनाया जश्न
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर 1 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में राम जी का नाम लेते हुए केक कटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी सीमा का बचकाना व्यवहार देख लोग हैरान रह जाते हैं। सीमा के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां ऐसे ही थोड़ी ना पैसों की बारिश हो रही है। हम फॉलो पैसे बढ़ा रहे हैं वो सेलिब्रेशन कर रही हैं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चलो अच्छा है सारा परिवार खुश है।


Click it and Unblock the Notifications











