तीन बच्चों के साथ भारत में घुसी सीमा हैदर लिव इन में रहने वाली लड़कियों पर भड़की? लोगों ने दिखाई औकात

Seema Haider

Seema Haider video on live in relationship- सीमा हैदर हमेशा से काफी मुखर रही हैं। इस वक्त अनिरुद्धाचार्य के लिव इन रिलेशनशिप और लड़कियों के अफेयर्स के बयान पर बवाल मचा हुआ है।

इस बीच सीमा हैदर भी सामने आई हैं और लिव इन पर कुछ ऐसा कहा जो कि आपको हैरान करने वाला है। सीमा हैदर के इस बयान के बाद लोग भड़के हुए हैं और लगातार उनको आईना दिखा रहे हैं।

सीमा हैदर ने लिव इन के सवाल पर कहा, ''सबकुछ चला जाए फिर क्या फायदा परखने का। सबकुछ बचे ही ना फिर क्या फायदा परखने का। इसके तो हम भी खिलाफ हैं और इसका विरोध ही करते हैं। पता नहीं लड़कियों के चार चार बॉयफ्रेंड होंगे भी या नहीं होंगे ये उनको ही पता होगी। मैं तो बस एक ही चीज कहूंगी कि अगर प्यार सच्चा है तो शादी करो ये लिन इन क्या है। प्यार में पवित्रता बहुत जरूरी होती है।'' सीमा हैदर का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

सीमा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनको ही बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''100 चूहे के खाकर बिल्ली चली हज पर।'' एक ने लिखा, ''पूछ भी किससे रहा है।'' एक ने लिखा, ''इसके इंटरव्यू के बिना काम तो नहीं चल रहा था।'' एक ने लिखा, ''क्या सही इंसान है इसपर बोलने के लिए।'' एक ने लिखा, ''ये बहुत पहुंची हुई चीज...।'' सीमा को लेकर लोग इस तरह से खरी खोटी बातें सुना रहे हैं।

बिना तलाक पाकिस्तान से आईं

सीमा हैदर ने इंडिया आकर भले ही अपना घर सचिन मीणा के साथ बसा लिया है लेकिन इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार उनका तलाक अभी नहीं हुआ है। दरअसल गुलाम हैदर जो कि उनका पाकिस्तानी पति है उसने अभी तक सीमा को तलाक नहीं दिया है। बिना तलाक के दूसरे के साथ महिला शादी नहीं कर सकती है। इस तरह से देखा जाए तो सीमा हैदर पर कई सवाल उठते हैं। हालांकि सीमा का कहना रहता है कि उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर का ये वीडियो...

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X