तीसरी शादी रचाएंगे गुलाम हैदर ? खबर मिलते ही बौखलाईं सीमा हैदर, बोलीं- उसकी तीसरी पत्नी को...

Seema Haider Video: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि सीमा हैदर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनके आए दिनों वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी वह भारत पाकिस्तान के मुद्दों पर वीडियो बनाती हैं तो कभी वह अपनी और सचिन की मोहब्बत दिखाती दिखती हैं। बता दें कि सीमा हैदर ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया है। जिसके वीडियो भी वह अकसर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
आग बबूला होती दिखीं सीमा हैदर
लेकिन फिलहाल तो सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर आग बबूला होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सीमा कहती हैं कि- 'हां मैं जो भी हूं अपने लिए हूं अपने पति के लिए हूं। तुम हो कौन। तुम समझाओ हैदर की तीसरी पत्नी के लिए।' इस वीडियो में सीमा आपा खोती नजर आती हैं। वहीं सचिन मीणा उन्हें इशारों में समझाने की कोशिश करते दिखते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है-हैदर तीसरी शादी करने जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक गुलाम हैदर ने अपने तीसरे निकाह की कोई पुष्टी नहीं की है।
सीमा को पाकिस्तान बुलाना चाहते थे गुलाम हैदर
सीमा हैदर जब से भारत आई हैं तब से ही गुलाम हैदर सीमा और बच्चों को पाकिस्तान बुलाने के लिए भारत सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। गुलाम हैदर का कहना है कि वह बस अपने बच्चे चाहते हैं। वह अपने बच्चों को अपने साथ रखना चाहते हैं। पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद सीमा की बहन ने भी सीमा से वीडियो के जरिए विनती की थी कि वह बच्चों के साथ पाकिस्तान आ जाएं उसी में उनकी भलाई है, लेकिन सीमा हैदर टस से मस नहीं हुईं। उन्होंने भारत में रहने की जिद पकड़ ली और आज भी वह बिना दस्तावेजों के भारत में अपने पांच बच्चों के साथ रह रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications