सीमा और सचिन के बेटा हुआ है या बेटी ? बनाया सस्पेंस, इस अनोखे अंदाज से कर रहे हैं बच्चे का वेलकम
चोरी छिपे पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा नेपाल के रास्ते से भारत आईं सचिन संग शादी की और अब एक के बाद एक खुशखबरी सुना रही हैं। जी हां, बता दें कि सीमा हैदर पहले ही पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर आई थीं। वहीं भारत आकर उनका और सचिन मीणा का बच्चा हुआ। पहली बेटी के जन्म के कुछ ही महीनों बाद सीमा हैदर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी और बीतें दिन सीमा हैदर छठी बार मां बन चुकी हैं।

सीमा ने दिया बेटे को जन्म या बेटी को
जी हां, सीमा हैदर ने बीती रात छठे बच्चे को जन्म दिया है। घर परिवार वाले तो बेहद ही खुश हैं, जहां लोग कह हैं कि सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है वहीं दूसरे अनुमान लगा रहे हैं कि सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक ना तो सीमा ने और ना ही सचिन ने बताया है कि आखिर बच्चा बेटा है या बेटी। सचिन कहते हैं कि हम घर जा रहे हैं सभी लोग बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। मैंने गाड़ी वाले को फोन कर दिया है वह गाड़ी सजाकर लाने वाला है। अब बच्चे के घर जाने के बाद भी आपको पता चलेगा की लड़का है या लड़की।
बच्चे की तैयारी कर चल रही हैं तैयारियां
सचिन मीणा आगे कहते हैं कि सीमा हैदर ने मुझे काफी परेशान किया, लेकिन नॉर्मल डिलीवरी हो गई। सीमा हैदर कहती हैं कि वह छठी बार मां बनी हैं। वह काफी परेशान थीं कल शरीर ने भी साथ छोड़ दिया था, लेकिन बच्चा होने के बाद अब अच्छा लग रहा है। सीमा कहती हैं कि वह बच्चे के आने से काफी खुश हैं। दोनों की बातों को सुनकर और बच्चे के कपड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है। खैर कुछ पल का और इंतजार है इसके बाद सीमा हैदर खुद ही बेबी का जेंडर रिवील कर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











